jhankar
ब्रेकिंग
बंदी निःशुल्क अधिवक्ता पाने के हकदार - प्रधान जिला न्यायाधीश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई नवंबर में स्मार्टफोन बाजार में मचेगी धूम! Motorola, Vivo, Xiaomi और iQOO के नए फोन की एंट्री, जानिए ... आंध्र प्रदेश में स्कूल के अंदर हैवानियत, क्लासरूम में चेनसॉ से 10वीं की छात्रा पर हमला, दूसरी छात्रा... देश आज मना रहा लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती सीमेंट-सरिया के आज के भाव: मकान निर्माण कराने वालों के लिए जरूरी अपडेट, जानिए कितनी है कीमत मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरुद्ध 18 मामले दर्ज सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हरदा पुलिस ने युवाओं से किया संवाद, 150 विद्यार्थी हुए शामिल हंडिया में बिना निविदा दो दुकानदारों को टप रखने की जगह देने पर सवाल, पंचायत के अधिकार पर उठी उंगली किसान संगठनों की बैठक में कृषि विभाग के अधिकारियों को सप्ताह में तीन दिन गांवों में चौपाल लगाने के न...

Harda Factory Blast Update: PCC चीफ जीतू पटवारी का दावा- 100 से ज्यादा लोग मलवे में दवे प्रशासन ने मिट्टी में मिलाया

हरदा : मंगलवार को हरदा के फटाखा व्यापारी राजू अग्रवाल की अवैध फटाखा फैक्ट्री में हुए परमाणु बम की तरह हुए विस्फोट में कई मजदूर अपनी जान गवा बैठे। जिंदा जल गए। कई लोग बेघर हो गए । कई बच्चे अनाथ हो गए। हादसे के बाद आज दूसरे दिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हरदा पहुंचकर घटना का जायजा लिया। वे अस्पताल भी गए m vahi मानपुरा जाकर मृतकों के परिवारवालों से मिले। हादसे को लेकर पटवारी ने सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रशासन की लापरवाही बताई। और आरोप लगाया की मलबे में सैकड़ों मजदूरों के दबे है। प्रशासन आंकड़े छुपा रहा है।

- Install Android App -

पीसीसी चीफ ने मिडिया से चर्चा करते हुए कहा मैंने घटनास्थल पर कलेक्टर से चर्चा करनी चाही तो उन्होंने मुझे फैक्ट्री के भीतर भेज दिया, जब मैं बाहर निकला तो कलेक्टर और एसपी वहां से गायब हो गए। इतना बड़ा हादसा हुआ और रेस्क्यू ऑपरेशन से कलेक्टर, एसपी का गायब हो जाना अपने आप में सरकार की उदासीनता को जगजाहिर करता है।

पीसीसी चीफ जीतू बोलेशवों को मिट्टी में मिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा की मृतकों के परिवार वालो को एक एक करोड़ रुपए दे। और इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की जाएं। और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही हो।
जीतू पटवारी के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा, पीसी शर्मा, विधायक आर के दोगने, विधायक अभिजीत शाह , कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल, अवनी बंसल सहित कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे