jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को

Harda News: सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टाफ समय पर उपस्थित रहें

हरदा : कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने गुरूवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में उपस्थित सभी डॉक्टर्स को निर्देश दिये कि सभी शासकीय अस्पताल समय पर खुलें और वहां चिकित्सक व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ समय पर पहुँचकर मरीजों का उपचार करें। उन्होने कहा कि शासकीय अस्पतालों का संचालन प्राइवेट नर्सिंग होम्स की तरह व्यवस्थित ढंग से किया जाए जहाँ कि मरीजों को पूरा सम्मान मिले और उसका उपचार भी अच्छी तरह हो। उन्होने सभी शासकीय अस्पतालों का फायर ऑडिट कराने के निर्देश भी बैठक में दिये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह, सिविल सर्जन डॉ. मनीष शर्मा, नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टेंडर्ड के राज्य सलाहकार डॉ. विवेक मिश्रा सहित अन्य चिकित्सक भी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने कायाकल्प अभियान के तहत सभी सरकारी अस्पतालों में गुणवत्ता सुधार के निर्देश दिये।

- Install Android App -

Harda News: कलेक्टर श्री सिंह ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की