jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

Harda: हरदा पुलिस ने 57 गुण्डों एवं 45 निगरानी बदमाशों की सघन जांच की।

नववर्ष के अवसर पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए। 

हरदा: नववर्ष के अवसर पर शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस बल द्वारा सघन कार्यवाही की जा रही है, ताकि किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा व्यवस्था में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न किया जा सके। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक श्री शशांक के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थानों द्वारा टीमें गठित कर जिला स्तर पर सघन कॉम्बिंग गश्त कराई गई।

- Install Android App -

इस कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले के तीनों अनुभागों के अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थानों की टीमों का नेतृत्व करते हुए व्यापक स्तर पर गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के सभी थानों द्वारा कुल 39 स्थाई रूप से फरार वारंटियों एवं 50 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 38 जमानती वारंट एवं 15 समन तामील कराए गए।

इस विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा 57 गुण्डों एवं 45 निगरानी बदमाशों की भी सघन जांच की गई।

पुलिस अधीक्षक श्री शशांक ने बताया कि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु एवं नववर्ष को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की कार्यवाहियाँ एवं रात्रि में सड़कों पर सघन चेकिंग आगे भी निरंतर जारी रहेंगी।