jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल इंदौर रोड पर मजिस्ट्रेट चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप, 30 वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना MP के 14 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, जबलपुर-चंबल और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश की चेतावनी गुना के होटल राज पैलेस में पुलिस का छापा, युवतियों के साथ पकड़ाए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी जांच की कसौटी पर मंदिर ट्रस्ट बेदाग,11 आरोपों में नहीं मिला ठोस तथ्य चेक बाउंस मामले में आरोपी बरी, परिवादी कानूनी देनदारी साबित करने में रहा असफल

हरदा : आज मुख्य डाकघर हरदा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।

हरदा : आज मुख्य डाकघर हरदा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी उपस्थित अतिथियों द्वारा केक काटकर महिला दिवस मनाने तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ की गई।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुश्री रजनी वर्मा, संयुक्त कलेक्टर हरदा, श्रीमती मेघा सुमन, महाप्रबंधक, जिला औद्योगिक व्यापार केंद्र हरदा, श्रीमती रजनी गुर्जर, रक्षित निरीक्षक हरदा, श्रीमती रश्मि बंसल (NGO) एवं पोस्ट ऑफिस हरदा की श्रीमती सोनम वर्मा, डाक सहायक टिमरनी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में डाक निरीक्षक हरदा श्री अमित कुमार व्यास द्वारा डाक विभाग द्वारा महिलाओं के लिए की गई सुदृढ़ व्यवस्थाओं एवं संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आज महिलाओं की भागीदारी केवल समाज और परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के प्रत्येक क्षेत्र एवं विभाग में लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 1894 में डाक विभाग द्वारा Postal Life Insurance (PLI) के माध्यम से महिलाओं को भी जीवन बीमा में भागीदारी सुनिश्चित करने वाला यह देश का एक अग्रणी जीवन बीमा बना, जो उस समय महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।

- Install Android App -

कार्यक्रम में श्रीमती रजनी गुर्जर द्वारा महिलाओं से संबंधित कानून एवं नियमों की जानकारी दी गई। वहीं श्रीमती मेघा सुमन ने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी तथा समाज एवं देश के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया।

सुश्री रजनी वर्मा, संयुक्त कलेक्टर हरदा ने अपने संबोधन में कहा कि आज की नारी हर बाधा को पार करते हुए सफलता की नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रही है और प्रत्येक क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

इसी क्रम में श्रीमती रश्मि बंसल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नारी शक्ति को अपने परिवार और समाज द्वारा जताए गए विश्वास को बनाए रखना चाहिए तथा महिलाओं के लिए बनाए गए नियमों और अधिकारों का अनुचित लाभ नहीं उठाना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों द्वारा मुख्य डाकघर हरदा की उन महिला कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया, जिन्होंने POSB खाते, PLI / RPLI, GAG / SBPM खाते तथा AEPS सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य किया है। साथ ही उनसे भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में IPPB मैनेजर श्री भवानी, उपडाकपाल श्री अरविंद जोशी, उपडाकपाल टिमरनी श्री धर्मेन्द्र सिंह मौर्य, श्री रामविलास गुर्जर सहित मुख्य डाकघर हरदा के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।