jhankar
ब्रेकिंग
Harda big news : बहुचर्चित मोहित गौर हत्याकांड जेल में बंद कैदी नंबर 345 की संदिग्ध परिस्थितियों मे... बड़ी खबर: MP बोर्ड 15 अप्रैल को जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 16 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म बिग न्यूज हरदा : रात के अंधेरे में चोरी से चल रही बोरवेल मशीन, पुलिस ने पकड़ा, देखे वीडियो बड़ी खबर: MP बोर्ड 15 अप्रैल को जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 16 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म घोर कलयुग ,बहु का आरोप : ससुर ने विधवा बहु दिव्यांग पोते के साथ की धोखाधड़ी ! धोखे में रखकर बेटे के... MP Weather Alert: तपती धूप और गर्म हवाओं का घेरा, मध्य प्रदेश के इन जिलों में 'लू' का अलर्ट पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम 14 अप्रैल को डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम जेल लोक अदालत का आयोजन 26 अप्रैल को अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का संतुष्टीपूर्वक निराकरण करें

हरदा : फिट इंडिया वूमेन वीक के तहत कार्यशाला व गतिविधियों का हुआ आयोजन

हरदा : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिट इंडिया वूमेन वीक 2026 के अंतर्गत जनपद सभागृह वन स्टॉप सेंटर हरदा में महिलाओं के स्वास्थ्य, फिटनेस एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा दैनिक जीवन में व्यायाम, योग एवं खेलकूद को शामिल करने के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान जिला चिकित्सालय की परामर्शदाता श्रीमती संगीता सोलंकी ने महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हें बताया कि नियमित व्यायाम, संतुलित आहार एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाकर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है।

साथ ही महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा समाज में अन्य महिलाओं को भी फिटनेस के प्रति प्रेरित करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर फिट इंडिया अभियान के उद्देश्य एवं महिलाओं की भागीदारी की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला गया।

- Install Android App -

कार्यक्रम के तहत महिलाओं की सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं प्रेरणादायक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

प्रतियोगिता के माध्यम से महिलाओं में आपसी सहयोग, उत्साह एवं आत्मविश्वास का वातावरण देखने को मिला। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें भविष्य में भी स्वास्थ्य एवं फिटनेस से संबंधित गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजा रंगारे ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार एवं स्वस्थ समाज की आधारशिला होती है इसलिए महिलाओं को अपने दैनिक जीवन में फिटनेस को प्राथमिकता देनी चाहिए तथा अन्य महिलाओं को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग श्री रंगारे, जन अभियान परिषद के सदस्य, प्रभारी प्रशासक वन स्टॉप सेंटर हरदा, परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर कार्यकर्ता सहायिका तथा छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।