jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”

हरदा : चंडीगढ़ में जिल खेल अधिकारी सुश्री पटेल ने जीता स्वर्ण पदक, जिले का नाम किया रोशन

हरदा : हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में 5 से 10 मार्च तक ‘ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज वेट लिफ्टिंग एवं पावर लिफ्टिंग खेल प्रतियोगिता’ आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में सभी राज्यों के अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लिया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरदा जिले की खेल अधिकारी सुश्री उमा पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

- Install Android App -

सुश्री उमा पटेल ने मध्य प्रदेश खेल और युवा कल्याण विभाग, भोपाल का प्रतिनिधित्व करते हुए 63 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा लिया। उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत का लोहा मनवाते हुए कुल 93 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जिला खेल अधिकारी सुश्री पटेल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक श्री शशांक, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री रामनिवास जाट, ब्लॉक समन्वयक सुश्री सलमा खान और जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष श्री संदीप पटेल सहित समस्त खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।