jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

Harda Jail: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिला जेल में नशामुक्ति का संदेश

हरदा : जिले की एकमात्र नाट्य संस्था इंटेलेक्चुअल पब्लिक वेलफेयर एंड ट्रेनिंग फ़ॉर आर्ट सोसायटी हरदा द्वारा जिला जेल में नशामुक्ति, अशिक्षा, बाल अपराध, दहेज प्रताड़ना के विषय को समाहित करते हुए, विधिक जागरूकता की जानकारी पर आधारित नाटक का मंचन किया गया।

जिसमें जिला जेल अधिकारी ने भी नाटक के बाद अपनी बात रखते हुए कहा कि “जेल मानव मन के परिशुद्धिकरण की प्रयोगशाला है” जीवन मे खत्म होने जैसा कुछ भी नही होता आप जहाँ हो वहीं से अच्छी शुरुआत कर सकते हो। उक्त नाटक में भी यही संदेश परिलक्षित किया गया सभी कलाकारों ने उत्कृष्ट अभिनय के साथ मंचन किया।

- Install Android App -

संस्था के निर्देशक संजय तेनगुरिया ने जानकारी प्रदान करते हुये कहा कि हम लगातार सामाजिक सरोकारों के मुद्दों पर जनजागरूकता करते रहते हैं इसी तारतम्य में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर यह नाटक मंचित किया गया है। नाटक का निर्देशन एवं परिकल्पना इरशाद खान की थी , गीत संगीत में ताल निखिल गढ़वाल ने दी, साथ ही विधिक जानकारी डॉ विजय कुमार अग्रवाल ने प्रदान की। नाटक में इरशाद खान, अतुल जोशी, सुरेन्द्र चौहान, नीतू शर्मा, गणेश मदुलकर, अन्वेषा जोशी, कंचन शर्मा, शुभम शर्मा, अथर्व जोशी, श्लोक अग्रवाल, गुलशन झिंझोरे, जयंत राजपूत ने अपने अभिनय के माध्यम से विषय को प्रस्तुत किया।