jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

Harda Big News: दुष्कर्म का आरोपी जेल ले जाते समय पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सहित हुआ फरार

हरदा : दो माह से फरार चल रहे एक आरोपी को बीते कल ही छिपाबड़ पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पकड़ा था। गुरुवार को दुष्कर्म के आरोपी सुनील पिता दौलत बारेला को छिपाबड़ पुलिस ने जिला न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से जेल वारंट बनने के बाद उसे पुलिस का एक जवान मोटरसाइकिल से जिला जेल ले जा रहा था। तभी आरोपी पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सहित भाग गया।

- Install Android App -

आरोपी के भागने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जगह जगह नाका बंदी की लेकिन उसका अभी तक पता नहीं चला। वही आरक्षक का कहना है की आरोपी बाइक से कूदकर भागा तभी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। फिलहाल पुलिस विभाग में एक आरक्षक के भरोसे दुष्कर्म के आरोपी को जेल भिजवाया जा रहा था। आखिर इतनी बड़ी लापरवाही क्यों। यह पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।

इधर पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है। सूत्रों का मानना है। कि दुष्कर्म का आरोपी ओर आरक्षक किसी चाय की गुमटी पर चाय पी रहे थे। इस दौरान आरोपी आरक्षक को चकमा देकर फरार हो गया। वही इस संबंध में छीपाबड़ टी आई को फोन पर संपर्क कर उनका पक्ष जानना चाहा लेकिन उन्होंने फोन नही उठाया। वही एएसपी प्रजापति ने बताया की कि जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि आरोपी कैसे फरार हुआ।