हरदा। बीती रात को खंडवा रोड पर एक युवक के शव मिलने की सूचना सिविल लाइन पुलिस को मिली थी।
पुलिस ने सड़क किनारे खंती में बाइक जब्त की। युवक की लाश को जिला अस्पताल लाया गया।मंगलवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
मृतक युवक छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुहाल निवासी सतीश कलोसिया पिता अशोक कलोसिया है।वो देवास जिले के दुलवा पिपल्या से बाजे बजा के वापस अपने गांव जा रहा था।
पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है। अंदेशा है की अज्ञात वाहन की टक्कर से घटना हुई होगी। फिलहाल पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का सही खुलासा हो पायेगा।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)