हरदा। बीती रात हरदा एडिशनल एसपी राजेश्वरी महोबिया के वाहन चालक पुलिस कर्मी का शव नर्मदा पुरम में उनके घर के अंदर फांसी के फंदे पर झूलता मिला। परिजनों ने उसे फंदे से निकाल कर जिला अस्पताल ले गए। जहा डॉक्टर ने मृत घोषित किया।
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कर्मी अमित पिता रामनारायण गौर (42) नंदविहार कॉलोनी होशंगाबाद निवासी है।। उनकी पोस्टिंग हरदा पुलिस विभाग में थी। जो हरदा एडिशनल एसपी की गाड़ी के ड्राइवर थे।
कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई।
जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम हुआ। जिसके बाद परिजन शव घर ले गए। आरक्षक शनिवार को ड्यूटी पर नहीं आया था।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)