हरदा : लोकसभा निर्वाचन में मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित करने हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में मंगलवार को निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार ‘‘चलो अपने बूथ को जाने, अपने मत की ताकत पहचाने’’ थीम पर मतदान केन्द्र स्तर पर विशेष कैम्प आयोजित किये गये। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया ने बताया कि विशेष कैम्प के दौरान ग्राम पंचायत बारंगी, धनवाड़ा, नगावामाल, कमताड़ी, सिराली के मतदान केन्द्र क्रमांक 193, जनपद पंचायत कार्यालय हरदा, आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 29 हरदा, शासकीय प्राथमिक शाला सुदामा नगर हरदा, सोडलपुर व रवांग सहित जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष कैम्प आयोजित किये गये। इस दौरान मतदान केन्द्रों पर उपस्थित सभी मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई गई। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर मतदाता सूची चस्पा की गई। मतदाताओं को मतदाता सूची में उनके नाम एवं अन्य विवरण से अवगत कराया गया। मतदाताओं को मतदान दिवस, मतदान का समय, मतदान का स्थान आदि के बारे में बताया गया तथा मतदान करने के लिये मतदाताओं को आमंत्रित किया गया।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)