हरदा : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आदित्य सिंह ने मंगलवार को जिले में मदिरा के अवैध परिवहन में लिप्त 2 वाहनों को राजसात करने के आदेश जारी किए है। जिला आबकारी अधिकारी श्री रितेश कुमार लाल ने बताया कि आबकारी अधिनियम के तहत थाना हंडिया द्वारा जप्त वाहन मारूति सुजुकी कार क्रमांक एमपी 09 सीसी 4237 तथा थाना सिविल लाइन हरदा द्वारा जप्त वाहन मोटर सायकल क्रमांक एमपी 47 एम जे 1278 जप्त की गई थी। इन दोनों वाहनों को राजसात करने के आदेश कलेक्टर श्री सिंह द्वारा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन दोनों राजसात वाहनों की अनुमानित कीमत 3 लाख 35 हजार रूपये है।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)