हरदा : लोकसभा निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित करने हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में शुक्रवार को हरदा शहर के बायपास चौराहें पर स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी ने उपस्थित महिलाओं को 7 मई लोकसभा निर्वाचन के लिये मतदान करने हेतु शपथ दिलाई। हरदा शहर के सेंट मेरी स्कूल हरदा में विद्यार्थियों के बीच रंगोली, ड्राइंग व नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके अलावा ग्राम सोनपुरा, खारी व नीमढ़ाना के आंगनवाड़ी केन्द्रों में भी उपस्थित महिलाओं को मतदान की शपथ दिलाई गई। गुरूवार शाम को ग्राम आमासेल, दीपगांवकला, पिपलिया, नीमढ़ाना, शोभापुर, चारूवा व पड़वा में ग्रामीण महिलाओं ने दीप जलाकर मतदान की अपील की। इस अवसर पर उपस्थित मतदाताओं को मतदान की शपथ भी दिलाई गई।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)