jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

HARDA NEWS : अज्ञात कारणों के चलते 30 वर्षीय विवाहिता ने सल्फास का किया सेवन, जिला अस्पताल में उपचार जारी 

मकड़ाई समाचार हरदा। जिले के ग्राम नीमगांव में रहने वाली एक 30 वर्ष की महिला ने अज्ञात कारणों के चलते सल्फास का सेवन कर लिया है। जिसे उसके परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर गए। जहां महिला का उपचार जारी है।

- Install Android App -

महिला के पति दिनेश कोरकू ने बताया कि उनके तीन बेटे है। वह जिन परिवार में काम करता है, वहां से सोयाबीन की ट्रॉली भरकर हरदा आने के लिए घर से निकल गया था। इस दौरान उन्हें उनके बड़े बेटे ने आकर बताया कि मम्मी ने कोई दवा खाली है और उन्हें उल्टियां हो रही है। जिसके बाद मैं तत्काल घर पहुंचा और पत्नी को अस्पताल लेकर आया।

पति का कहना है कि हमारे बीच किसी प्रकार का कोई विवाद भी नहीं हुआ। लेकिन अचानक पत्नी ने सल्फास क्यों खा ली, इस बात का उन्हें भी कोई जानकारी नहीं है। उधर अस्पताल चौकी पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।