jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

Harda News: केंद्र में विश्नोई जाति को ओबीसी में किया जाए शामिल, समाज ने पीएम के नाम ज्ञापन दिया

कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देते शामिल हुए समाज के सैकड़ों लोग –

- Install Android App -

हरदा : मध्यक्षेत्र विश्नोई सभा ने मध्यप्रदेश में रहने वाली विश्नोई जाति को केंद्र में अन्य पिछड़ी जाति वर्ग (ओबीसी) में शामिल करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन शनिवार को कलेक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सभा के अध्यक्ष आत्माराम पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में निवासरत विश्नोई जाति लगभग 200 वर्ष पूर्व राजस्थान प्रांत से विस्थापित होकर मध्यप्रदेश के विभिन्न अंचलों में स्थाई रूप से निवासरत होकर कृषि कार्य कर रही है, जो कि शैक्षणिक, आर्थिक, सामाजिक एवं राजनैतिक दृष्टि से अत्यधिक पिछड़ी हुई है। प्रशासनिक नोकरियों व राजनीति में सहभागिता नगण्य है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए पूर्ववर्ती राज्य सरकार ने विश्नोई जाति को मध्यप्रदेश में अन्य पिछड़ी जाति वर्ग (ओबीसी) में शामिल किया था किंतु विश्नोई जाति आज भी केन्द्र सरकार द्वारा पिछड़ी जातियों के लिए संचालित केंद्रीय योजनाओं के लाभ प्राप्त करने से वंचित है। हमारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी अखिल भारतीय विश्नोई महासभा मुकाम द्वारा भी विश्नोई जाति को राष्ट्रीय स्तर पर केंद्रीय पिछड़ी जाति वर्ग (ओबीसी) में शामिल करने व केन्द्र सरकार की योजनाओं एवं नौकरियों में आरक्षण प्रदान कराने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया। इसी तारतम्य में निवेदन है कि विश्नोई जाति को केन्द्र में अन्य पिछड़ी जाति वर्ग (ओबीसी) में शामिल कर केंद्र में आरक्षण प्रदान किया जाए। ज्ञापन देते समय मध्य क्षेत्र विश्नोई सभा के अध्यक्ष आत्माराम पटेल, विश्नोई सामाजिक न्याय समिति के अध्यक्ष हीरालाल खोखर, विश्नोई महासभा के सदस्य इम्रतलाल जाणी, मध्य क्षेत्र विश्नोई सभा के सचिव पूनम पवार, कोषाध्यक्ष श्यामलाल बाबल, लक्ष्मीनारायण पवार, समाज के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता आरडी झूरिया, मध्य प्रदेश विश्नोई युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुहागमाल पवार, राधेश्याम सारन, रमेश लोल, हरनारायण जाणी, नानकराम बेनीवाल, डा. जगदीश सारण, मोहन साईं, रविंद्र आंजना, बृज गीला, सुभाष जांगू , सतीश लोल, दीपक सारण, सहित सैकड़ों सामाजिक लोग मौजूद थे।