jhankar
ब्रेकिंग
वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 मई को होगा भारतीय किसान संघ ने गेहूं खरीदी एवं मूंग खरीदी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन हरदा : करताना क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही बोरवेल मशीन जब्त, पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई से मचा हड़... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 06 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे किसान ने पुलिस कर्मी पर लगाए थे मारपीट के आरोप, छीपाबड़ टी आई ने आरोपों को निराधार बताया। बोले पुलिस... प्रीमियम शराब और बीयर पर पाबंदी, मध्य प्रदेश में बढ़ा शराब संकट भूसे से भरे ट्रक ने टूरिस्ट बस को मारी टक्कर, देवास हादसे में बड़ी संख्या में घायल इंदौर की सियासत में हलचल: IDA चेयरमैन की दौड़ तेज, दिल्ली से लेकर भोपाल तक लॉबिंग जनगणना 2027 के तहत पहले चरण की शुरूआत 16 अप्रैल से

Harda News: चाय की चुस्कियों के बीच होती है, चुनावी चर्चाएं –

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 हरदा : बढ़ती ठंड के बीच नगर में इन दिनों सिर्फ एक ही चर्चा का बाजार गर्म है भैया कौन बनेगा क्षेत्र का विकासपुरुष लोग दबी जुबान से तो कोई खुलकर अपनी बात को विभिन्न प्रकार के तर्क देकर लोगो की सहमति लेने का प्रयास करता है तो कोई पुरानी बातों उठाकर लोगो की नब्ज टटोलने का प्रयास करता है। जिले की दोनो विधानसभा में भाजपा और कांगेस के बीच भारी कांटे की टक्कर है। जहां पर हमेशा से रोमांचक राजनीतिक प्रतिस्र्पधा होती आई हैं। हर बार नए नए मुद्दो और वादो को लेकर चुनाव लड़ा जाता हैं। टिमरनी विधानसभा में कांग्रेस से अभिजीत शाह है तो सामने उनके चाचा बीजेपी से संजय शाह है। संजय शाह भी बीजेपी से विधायक  है। वहीं हरदा विधानसभा में भी बीजेपी कमल पटेल विधायक एवं मंत्री है तो उनके सामने पूर्व विधायक डा. आर के दोगने है।

- Install Android App -

चाय की चुस्कियों के साथ चुनावी चर्चाओ से बाजार गर्म –

देर रात तक लोग भोजन करने केे बाद चाय पीने के बहाने घर से बाहर निकलते है तो जहां उन्हे पता है कि पहचान के लोग मिलेेगे तो उनसे चर्चा कर मन बहल जायेगा कुछ अपनी सुनाऐंगे थोड़ी उनकी सुन लेगे। एक एक चाय की प्याली के साथ मन की बातें भी होगी। कई लोग सरकार को कटघरे में खड़ा करते है तो कुछ महिलाओ केे लिए चलाई गई योजनाओ से समर्थन करते है तो कुछ किसानों के 2 लाख तक ऋण माफी में कांग्रेस को समर्थन देते हैं। दोनो पार्टी के समर्थक अपने अपने तरीके से चर्चा करते है फिर आखिर में अच्छा भैया जय राम जी की सुबह मिलते है कहकर विदा लेते है। 3 दिसंबर तक चुनावी चर्चा गांव की चोपालो पर तो शहर चाय के ठेले, होटलो पर गर्म गर्म चाय कि चुस्कियों के साथ चलती रहेगी।