jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

Harda News : जागरूकता रैली, शपथ और रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाताओं को किया प्रेरित

हरदा : विधानसभा निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान हरदा जिले में आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता गतिविधियों का आयोजन किया गया। ग्राम पोखरनी के शासकीय स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा उपस्थित जनों को मतदान करने के लिये शपथ दिलाई गई। इसी प्रकार ग्राम खिरकिया के शासकीय कन्या विद्यालय, ग्राम पंचायत बीड़, कमताड़ा, अबगांवकला सहित अन्य क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर व शपथ दिलाकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।