jhankar
ब्रेकिंग
उमरिया में खेत में लगाई गई आग: 40 सिंचाई पाइप जलकर खाक—30 हजार का नुकसान, FIR दर्ज एमपी के 11 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात, 20 लाख रुपये तक का मिलेगा कैशलेस स्वास्थ्य बीम... एमपी के प्रमुख मंदिरों में लागू होगा यूपी मॉडल, सिहंस्‍थ में AI ड्रोन करेगा निगरानी “पत्नी को बुलाओ वरना कूद जाऊंगा” - खंडवा में टावर पर चढ़े युवक का हंगामा एमपी में दो बच्चों का नियम खत्म, अब तीन या अधिक संतान वालों को भी मिलेगी सरकारी नौकरी मेगा इंजीनियरिंग अचीवमेंट: इंदौर में 400 टन का गर्डर 23 मीटर ऊंचाई पर सफलतापूर्वक लॉन्च Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 28 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... जिला जेल हरदा में दिव्यांगों की मदद और आरपीडब्यूडी एक्ट पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होटल और दुकानों से लिए गए दाल, मिठाई और तेल के सैंपल बाबड़िया में गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग, 40–50 एकड़ फसल जलकर राख

Harda News: ज्ञान गंगा स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को ज्ञान गंगा परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमे कक्षा 5वी, आठवी, 10वी एवं 12वी में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले लगभग 40 से अधिक विद्यार्थी को प्रशस्ति पत्र एवम मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया प्राचार्य अर्जुन सिंह चौहान ने सफल विद्यार्थियो को बधाई एवम उज्जवल भविष्य की कामना की। और बताया कि शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम ही संस्था की पहचान हैं उसी परंपरा का निर्वहन किया जा रहा हैं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नारायण नामदेव ब्यूरो चीफ दैनिक समय जगत ने बताया कठोर परिश्रम ही सफलता का मूल मंत्र हैं, विशेष अतिथि के रूप में अधिवक्ता एवम समाजसेवी शांति कुमार जेसानी जी द्वारा छात्र छात्राओ को भविष्य के लिए मोटिवेट किया,जेसनी जी द्वारा बताया गया की भविष्य में इंजीनियर, डॉक्टर के अलावा भी कई क्षेत्र हैं, जिसमे आप अपना कैरियर बना सकते हैं। मेधावी विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव सांझा किए, उपस्थित पलकगणों ने भी स्कूल के अनुशासन, स्कूल के वातावरण पढ़ाई एवं शिक्षको के योगदान की मुक्त कंठ से सराहना की। कार्यक्रम का संचालन राधिका चौहान एवं आफरीन खान ने किया । सभी मेघावी छात्र छात्राओं को ज्ञान गंगा स्कूल परिवार द्वारा शुभकामनाएं दी। अंत में आभार श्रीमती सारिका मालवीया द्वारा किया गया।