ब्रेकिंग
हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,... हरदा: स्वस्थ्य रहने के लिए खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाइये: एसपी अभिनव चौकसे  बालागाँव की हरियाली 99% से घटकर 9% रह गई, इसलिए आसमान से आग बरस रही है : मदन गौर पत्रकार हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री को पत्र सौप कर की गई हरदा रेल्वे स्टेशन पर बड़ी ट... कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की पौती ने बिजली अधिकारी को मारे थप्पड़ और घूंसे

harda news : तवा डैम के गेट खुलने और लगातार हो रही बारिश से बढ़ रहा नर्मदा का जलस्तर, बाढ़ प्रभावित गांवों में प्रशासन ने कराई मुनादी

मकड़ाई समाचार हरदा। बीते 24 घंटों से हो रही लगातार बारिश व तवा डैम के गेट खोले जाने से नर्मदा नदी के जल स्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। बाढ़ की आशंका को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है।

- Install Android App -

नर्मदा नदी के किनारे बसे गांवों में सोमवार सुबह से ही प्रशासन ने मुनादी करा कर सभी को सचेत रहने और नर्मदा नदी के किनारों नहीं जाने को कह दिया है। उधर बाढ़ सम्भावित क्षेत्रों के साथ-साथ मुख्य मार्गों पर बने नदियों के पुल पर होम गार्ड जवानों को तैनात किया गया है।

हंडिया में सोमवार सुबह 10 बजे नर्मदा का जलस्तर 267.250 मीटर हो गया है। उधर हरदा एसडीएम श्रुति अग्रवाल ने भी शहर की निचली बस्तियों में बाढ़ की स्थिति से निपटने नगर पालिका अमले को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए है। फिलहाल अजनाल नदी सहित अन्य नदियों में कही भी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। उधर सभी विकासखडों में भी प्रशासनिक अमला नजर बनाए हुए है।