jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

Harda news: धूमधाम से मनाई नामदेव जयंती, नारायण नामदेव बने अध्यक्ष

हरदा । नगर के विठ्ठल मन्दिर में नामदेव समाज द्वारा सन्त शिरोमणि नामदेवजी महाराज की जयंती बड़े ही उमंग और उत्साह के साथ मनाई गई । नामदेव समाज के मीडिया प्रभारी नारायण नामदेव ने बताया कि आज देव उठनी ग्यारस पर नगर के विठ्ठल मन्दिर में सन्त शिरोमणि नामदेवजी महाराज की जयंती नामदेव समाज के महिला पुरुष और वच्चो द्वारा बड़े ही उमंग और उल्लास के साथ मनाई गई । जयंती में समाज के महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए।* *प्रातः आठ बजे से सन्त शिरोमणि नामदेव जी महाराज की प्रतिमा के समक्ष पण्डितजी द्वारा विधि विधान से हवन पूजन कराया गया जिसमे समाज के महिला पुरुषो ने हवन में आहुतियां देकर पूण्य का लाभ लिया ।

उसके बाद महाआरती कर प्रसादी वितरण किया गया । तत्पश्चात विठ्ठल मंदिर से संत शिरोमणी श्री नामदेवजी महाराज का चल समारोह निकाला गया जो की विठ्ठल मंदिर से प्रारंभ होकर जैसानी चौक,टांक बंधु चौराहा, पोस्ट ऑफिस,अलंकार लाज,घंटाघर होते हुए मंदिर पहुंचा। चलसमारोह में महिलाओं और पुरुषों ने धार्मिक भजनों पर जमकर थिरके। वहीं चल समारोह का नगर के विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
सभी ने एक दूसरे को सन्त नामदेव जयंती की बधाई देते हुए भगवान से प्राथना की कि हमारे देश मे सुख शांति व अमन चेन बना रहै । समाज अध्यक्ष बसन्त बैद्य नामदेव ने कहा कि समाज को एक सूत्र में पिरोने के लिए हमे संगठित होकर रहना होगा ।

- Install Android App -

क्योकि जब तक संगठित नही होंगे तब तक एकता नही होगी । इसिलए हमे संगठित होकर ही कार्य करना है और समाज को मजबूती प्रदान करना है । गोलू पहलवान नामदेव ने समाज द्वारा किये गए कार्यो की गतिविधि का वर्णन किया । विजय बोरसे नामदेव ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि नामदेव समाज के युवाओं द्वारा किये जा रहे कार्य सराहनीय है । कार्यक्रम के अंत में समाज की नवीन कार्यकारिणी गठित की गई जिसमे सर्व सम्मति से युवा समाजसेवी नारायण नामदेव को समाज का अध्यक्ष मनोनित किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष नारायण नामदेव ने सभी को संत शिरोमणी श्री नामदेव जी महाराज की बधाई देते हुए कहा की नामदेव समाज ने मुझे जो अध्यक्ष पद का दायित्व सोपा है जिसका मैं तन मन धन से निर्वहन करते हुए हमेशा समाज हित कार्य करूंगा। इस मौके पर दर्जनों की संख्या में नामदेव समाज के महिला पुरुष और बच्चे उपस्थित थे । अंत में आभार नीरज नामदेव ने व्यक्त किया गया ।*