jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

harda news : नपा कर्मचारी पर 10 फीट ऊपर से गिरा हैंडपंप का हिस्सा, सिर में आए छह टांके, उपचार जारी

मकड़ाई समाचार हरदा। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे के आसपास नगर पालिका का एक अस्थाई कर्मचारी हैंडपंप सुधारने के दौरान घायल हो गया है।जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में एडमिट किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक शहर के मानपुरा में रहने वाला राजेश पिता चतुर्भुज शर्मा उम्र करीब 35 साल नगर पालिका में डेलीबेसेस पर काम करता है। बुधवार को वह अपने साथी कर्मचारियों के साथ खंडवा बायपास रोड के पास चंदर सराफ की बाड़ी में हैंडपंप में आई तकनीकी खराबी को दूर करने गया था।

- Install Android App -

इस दौरान जब लोहे की चेन से हैंडपंप में लगे ऊपरी हिस्से को करीब 10 फीट से अधिक खींच लिया गया था। इस दौरान उसकी थ्रेड स्लीप होने से चेन में लगी मशीन का हिस्सा काम कर रहे राजेश शर्मा के सिर पर आ गिरा, जिससे उसके सिर से खून बहने लगा। साथी कर्मचारियों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उसके सिर में छह टांके आए है। घायल कर्मचारी राजेश शर्मा ने बताया कि हैंडपंप की हाइट बढ़ाने के लिए पांच कर्मचारी काम कर रहे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ।