jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल इंदौर रोड पर मजिस्ट्रेट चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप, 30 वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना MP के 14 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, जबलपुर-चंबल और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश की चेतावनी गुना के होटल राज पैलेस में पुलिस का छापा, युवतियों के साथ पकड़ाए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी जांच की कसौटी पर मंदिर ट्रस्ट बेदाग,11 आरोपों में नहीं मिला ठोस तथ्य चेक बाउंस मामले में आरोपी बरी, परिवादी कानूनी देनदारी साबित करने में रहा असफल

Harda News: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा नर्मदा तट पर अवैध निर्माण रोकने के लिए अधिकारियों के दल गठित

हरदा : राष्ट्रीय हरित अभिकरण अर्थात एनजीटी सेंट्रल जोन भोपाल द्वारा नर्मदा नदी के तटों पर हो रहे अवैध निर्माण तथा नर्मदा के दोनों तटों पर बाढ़ क्षेत्र सीमांकन किए जाने के आदेश पूर्व में जारी किए गए थे ।  इसके संबंध में कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने आवश्यक कार्यवाही करने के लिए अधिकारियों का दल गठित किया है। जारी आदेश अनुसार डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग एंड प्लानिंग कमिटी के अध्यक्ष जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे। इसमें सदस्य के रूप में वन मंडल अधिकारी, अपर कलेक्टर हरदा , खनिज अधिकारी, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कार्यपालन यांत्रिक जल संसाधन विभाग,  उपसंचालक कृषि, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को शामिल किया गया है ।

- Install Android App -

      उन्होंने बताया कि इसी तरह की कमेटी सब डिवीजन और तहसील स्तर पर भी गठित की गई है। सब डिवीजन और तहसील स्तर पर गठित कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम होंगे ।। इसमें सदस्य के रूप में वन विभाग के अनु विभागीय अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यकाल अधिकारी, तहसीलदार तथा जिला खनिज अधिकारी शामिल होंगे। जिला खनिज अधिकारी सबडिवीजन स्तर की कमेटी में  संयोजक के रूप में शामिल होंगे, जबकि जिला स्तरीय कमेटी में सदस्य सचिव के रूप में शामिल होंगे