jhankar
ब्रेकिंग
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 10 प्रकरण दर्ज मध्य प्रदेश आबकारी विभाग ने शराब दुकानों की टेंडर प्रक्रिया में किया बड़ा बदलाव शार्ट सर्किट को हल्के में न लें, तुरंत ठीक करवाएं कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान जिले में निर्माणाधीन ओव्हर ब्रिज शीघ्रता से पूर्ण करने के दिए निर्देश डेटा संकलन का कार्य पूरी गंभीरता से किया जाए - कलेक्टर समाधान योजना के दूसरे एवं अंतिम चरण में शामिल होने के लिए अब केवल 5 दिन शेष वृद्धाश्रम हरदा में एक दिवसीय ’’वृहद विधिक आउटरीच एवं जागरूकता शिविर 28 मार्च को होगा जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण का भूकम्प आपदा जोखिम प्रबन्धन प्रशिक्षण जारी कैम्पस ड्राइव में 39 विद्यार्थियों का प्राथमिक चयन हुआ जिला पंचायत सीईओ ने ग्रामीणों को नरवाई जलाने के दुष्परीणामो के बारे में बताया

Harda news: प्रशासनिक कार्रवाई में अवैध उत्खनन में  हरदा भाजयुमो के जिलाध्यक्ष के पिता का नाम आया !

हरदा। मामा राज में अवैध उत्खनन की इंतेहा होने पर मोहन राज में लगाम लगना शुरू हो गयी है।  मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदेश के बाद प्रदेश भर में ताबड़तोड़ कार्रवाई आज हुई । जिसमे जिला प्रशासन की कार्रवाई में हरदा में भाजपा से जुड़े नेताओं के परिजन के नाम सामने आए। आज  390 डंपर उत्खनन की कार्रवाई में जब्त किए हैं।  इससे पता चलता है कि आखिर दो दशक के मामा शिव के राज में कितना खुला संरक्षण अवैध उत्खननकर्ताओं को प्राप्त था। हैरानी की बात यह है कि इसके पहले भी  यही ज़िला प्रशासन था और यही उत्खननकर्ता। जिन्होंने आपसी  मिली भगत से  जमके माल कूटा। फलस्वरूप यहां वहां की खाक छानने वाले हीरे मोतियों से खेलने लग गए और देखते ही देखते अकूत संपत्ति के मालिक बन गए।

इधर  किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहन साईं ने सोशल मीडिया पर कहा कि आज प्रशासन की कार्रवाई में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष के पिताजी का भी नाम उजागर हुआ। इससे भाजपा की कथनी और करनी का अंतर खुल के सामने आया ।

क्या लिखा मोहन साईं ने – दशकों से चल रहा था अवैध उतखनन भाजपा के राज मे भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष के पिता जी है रामभरोस जी जिला प्रशासन ने जारी की है ये खबर

क्या हुई प्रशासनिक कार्रवाई – 

- Install Android App -

390 डम्पर अवैध मुरूम जप्त की गई 

हरदा जिले में खनिज के अवैध भण्डारण, परिवहन और उत्खनन रोकने के लिए कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के निर्देशन में लगातार कार्यवाही जारी हैं। इसी क्रम में राजस्व एवं खनिज विभाग के दल ने गुरूवार को हंडिया रोड़ पर बजाज शोरूम के पीछे अवैध रूप से एकत्र की गई लगभग 390 डम्पर अवैध मुरूम जप्त करने की कार्यवाही की। इस दौरान एसडीएम हरदा श्री कुमार शानु देवड़िया, जिला खनिज अधिकारी श्री आर.पी. कमलेश व तहसीलदार श्रीमती लविना घाघरे सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। एसडीएम श्री कुमार शानु ने बताया कि यह मुरूम रामभरोस पिता बद्री प्रसाद जाट, जगदीश पिता रामकरण राजपूत व सुरेंद्र पिता रामकरण राजपूत की भूमि पर अवैध रूप से भंडारित की गई थी। इस मामले में प्रकरण तैयार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

रेत के अवैध परिवहन में शामिल ट्रेक्टर ट्रॉली जप्त

हंडिया तहसीलदार श्री आर.के. झरबड़े ने बताया कि हंडिया तहसील के ग्राम सुरजना में लगभग 3 घन मीटर रेत का अवैध परिवहन करते हुए बिना नम्बर की 1 ट्रैक्टर ट्राली देखी गई, जिसे मौके पर ही रोक कर जप्ती की कार्यवाही की गई। उन्होने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली जप्त कर थाना हंडिया में रखवाया गया।