हरदा : कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने बोरवेल के लिये जारी निर्देशों की मॉनिटरिंग के लिये अधिकारियों को दायित्व सौंपे है। उन्होने इस हेतु कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग हरदा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होने ग्रामीण क्षेत्र के लिये संबंधित जनपद के कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत व नगरीय क्षेत्र के लिये संबंधित नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
कलेक्टर श्री गर्ग ने निर्देशित किया है कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरदा, टिमरनी व खिरकिया सभी शासकीय एवं प्रायवेट बोरवेल ड्रिलिंग करने वालों का पंजीयन करायेगें तथा नियमानुसार ड्रिलिंग हेतु अनुमति जारी करेगें। साथ ही सभी ड्रिलिंग करने वालों के लिये निर्देश प्रसारित करेगें कि जब भी वे किसी स्थान पर ड्रिलिंग करने जाएं, उसकी सूचना 15 दिवस पूर्व पंजीयनकर्ता अधिकारी के कार्यालय में दें। उन्होने निर्देशित किया है कि बोरवेल अनुपयोगी होने पर संबंधित ड्रिलिंग करने वाला अथवा मालिक का दायित्व होगा कि वह फेल बोरवेल को नियमानुसार पूरी तरह से बंद कराए अन्यथा उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाए।
कलेक्टर श्री गर्ग ने निर्देशित किया है कि प्रत्येक सहायक नोडल अधिकारी, जिला स्तरीय नोडल अधिकारी से निरंतर सम्पर्क में रहकर माननीय उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली द्वारा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। शासन एवं माननीय न्यायालय से समय-समय पर प्राप्त होने वाले आदेश का पालन करते हुये जारी धारा-144 के आदेश का पालन भी सुनिश्चित करेंगे।
ब्रेकिंग
हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 4 घंटे में नकबजनी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.30 लाख का चोरी क...
इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण
रहटगांव को मिले नए तहसीलदार, शंकर सिंह रघुवंशी ने संभाला पदभार
दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला
हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी?
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर हमला: "छात्रों को बनाया जा रहा राजनीतिक मोहरा"
दिल्ली-एनसीआर मे बुधवार की सुबह बदला मौसम, तेज गर्मी और उमस से मिली राहत
विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने विधानसभा में उठाए हरदा के जनहित के बड़े मुद्दे मूंग खरीदी, सिंचाई, उद्...
खरगोन: 250 छात्राओं ने 9 किमी पैदल मार्च कर की हॉस्टल अधीक्षिका की बहाली की मांग
जानिए 22 जुलाई 2026, बुधवार को कैसा रहेगा मप्र का मौसम
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
