ब्रेकिंग
विद्यार्थी समाज एवं राष्ट्र के पुनरूत्थान के लिये पढ़ाई करें - मंत्री श्री सारंग: हरदा जिले के 652 वि... हरदा: प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओ से भेंट की  कृषि विभाग के दल ने फसलों का निरीक्षण कर किसानों को दी सलाह टिमरनी के भ्रष्टाचार व अव्यवस्था की पोल न खुल जाये इसलिए भाजपा नेताओं व प्रशासन ने प्रभारी मत्री को ... डी.ए.पी. खाद/यूरिया किसानों की मांग अनुसार तत्काल उपलब्ध कराई जावे:- हरदा विधायक डॉ. दोगने समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण मप्र मौसम: प्रदेश के 20 जिलों मे अगले 24 घंटे मे भारी बारिश का अलर्ट देरी से पहुचने वाले 42 कर्मचारियो से कलेक्टर ने कान पकड़कर माफी मंगवाई! समय की लापरवाही बर्दाश्त नहीं... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 4 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Today news mp: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के पद हेतु आज 4 जुलाई अंतिम तारीख

Harda news : भगवान को लगाया 56 भोग का प्रसाद, सर्व ब्राह्मण समाज ने मनाया अन्नकूट महोत्सव

मकड़ाई समाचार हरदा। सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा शनिवार शाम को माहेश्वरी धर्मशाला में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया।इस दौरान भगवान कृष्ण को 56 भोग लगाए गए।भगवान की महाआरती हुई।आरती के दौरान जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।कार्यक्रम में सुदीप मिश्रा द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति हुई।

राधा कृष्ण की सजीव झांकी रही आकर्षण का केंद्र

- Install Android App -

कार्यक्रम के दौरान माही महेंद्र जोशी के द्वारा रामधारी सिंह दिनकर की कविता “कृष्ण की चेतावनी”,समाज के नन्हे मुन्ने बच्चो द्वारा राधाकृष्ण की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही।वहीं बच्चो ने कविता,भजन के साथ श्लोक की प्रस्तुति भी दी।इस दौरान अनुभव जोशी भाषण, अंजली चौबे भाषण, अयान शुक्ला, पूजा पारे टिमरनी द्वारा नर्मदाष्टक, हिया शुक्ला द्वारा गीत की प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुनील तिवारी ने किया। इस दौरान सर्व ब्राह्मण समाज के संरक्षक मनोहरलाल शर्मा, एल एन पाराशर, चंद्रकांत शुक्ला, अध्यक्ष राजेश पाराशर, कार्यकारी अध्यक्ष आचार्य ओमप्रकाश पुरोहित, महिला इकाई अध्यक्ष ममता पाठक सचिव अदिति गुरु सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे।

युवा इकाई कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

आयोजन के दौरान सर्व ब्राह्मण युवा इकाई के सचिव अमित दुबे ने अध्यक्ष राजेश पाराशर की सहमति एवं युवा इकाई अध्यक्ष सौरभ तिवारी की अनुशंसा पर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दायित्व सौंपे।वहीं पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए।