हरदा : आगामी 7 मई को लोकसभा निर्वाचन के लिये मतदान हेतु प्रेरित करने के लिये कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिला पंचायत के सीईओ व स्वीप के नोडल अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया ने बताया कि हरदा जिले के होटल एवं रेस्टोरेन्ट संचालकों ने 7 मई को मताधिकार का प्रयोग करने के लिये नागरिकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मताधिकार का प्रयोग करने वाले नागरिकों को उनकी दुकान से विक्रय की जाने वाली सामग्री के निर्धारित मूल्य पर 20 प्रतिशत तक की छूट देने का निर्णय लिया है।
जिन होटल्स व रेस्टोरेन्ट संचालकों ने 7 मई को 20 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया है उनमें जिला अस्पताल के सामने स्थित राजस्थान स्वीट्स, सिटी हॉस्पिटल के सामने स्थित राजस्थान स्वीट्स, नवशक्ति रेस्टोरेन्ट पावनी डेयरी चौराहा हरदा, विनय होटल बस स्टेण्ड टिमरनी, वंदना होटल खिरकिया, सत्कार होटल खिरकिया, जय भवानी रेस्टोरेंट चारूवा रोड़ सिराली, ओम स्वीट्स सिराली थाने के सामने सिराली, माया स्वीट्स थाने के पास सिराली, भैरव शक्ति होटल रेल्वे स्टेशन के पास हरदा शामिल है। इसके अलावा आशीष रेस्टोरेंट टिमरनी द्वारा कुल 15 प्रतिशत की छूट मतदाताओं को दी जाएगी। इसके साथ ही श्री हरी टी स्टाल रहटगांव, पुरोहित स्वीट्स चाण्डक चौराहा, न्यू पुरोहित स्वीट्स नेहरू स्टेडियम, गुरूकृपा रेस्टोरेन्ट, अग्रवाल चाट हाउस व बगिया होटल द्वारा मताधिकार का प्रयोग करने वाले नागरिकों को 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ...
हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR...
हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन
नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू
चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता
हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्...
गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान
आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं"
कैसा रहेगा आज MP मौसम
आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
