jhankar
ब्रेकिंग
एमपी के 10.54 लाख किसानों के खातों में पहुंचे फसल बीमा के 1460 करोड़ रुपये हंडिया : मां नर्मदा की नगरी में प्लास्टिक की 'नो एंट्री', सीईओ अंजली जोसेफ खुद उतरीं मैदान में... अब... नेता प्रतिपक्ष पर लगाए गए आरोप भाजपा की सुनियोजित साजिश, निष्पक्ष जांच तक कांग्रेस करेगी परिषद बैठको... एमपी में खुलेंगे 45 नए नर्सिंग कॉलेज, मिलेंगी 30 हजार सीटें: मान्यता प्रक्रिया शुरू हरदा के सनफ्लावर स्कूल में दस्तावेजों का खेल! मार्कशीट में फेल, टीसी में पास; डीईओ से जांच की मांग नरसिंहपुर हादसा: हाईवे किनारे सेल्फी ले रहे 6 दोस्तों को हाईवा ने कुचला, सभी की मौत भोपाल में मंत्री परिषद की बैठक: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता को मंजूरी, इस्लामनगर में लिया ऐति... नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान  वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग, 6 लोगों की मौत 36 घंटे में रहटगांव पुलिस की बड़ी सफलता: अपहृत 13 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Harda News : मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा की कलेक्टर श्री गर्ग ने


हरदा :
मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 नवम्बर को मनाया जाएगा। कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन के साथ अधिकारियों की बैठक लेकर इस कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित होगा। इस अवसर पर ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का गायन होगा। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम व पौधरोपण भी किया जाएगा। कलेक्टर श्री गर्ग ने कार्यक्रम स्थल पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों से संबंधित स्वीप गैलरी तैयार करने के निर्देश भी उपस्थित अधिकारियों को दिये।