Harda News : राहुल गांधी की सभा मे शामिल हुए जिलाध्यक्ष – ओम पटेल

Harda : मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के पोलायकलां में आयोजित जन आक्रोश यात्रा की जनसभा को संबोधित करने आए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की जनसभा मे हरदा जिले के कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल अनेकों कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जातीय जनगणना पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा। उन्होंने कहा, ‘नरेंद्र मोदी OBC की सरकार नहीं चलाते। वे दलितों – आदिवासियों के लिए भी काम नहीं करते हैं। उनका काम ध्यान इधर-उधर करने का है, नफरत और हिंसा फैलाने का है। यह काम उन्हें RSS ने सौंपा है।’ उन्होंने कहा, ‘हिंदुस्तान को 90 अफसर (कैबिनेट सेक्रेटरी और सेक्रेटरी ऑफ गवर्मेंट ऑफ इंडिया) चलाते हैं। ये निर्णय लेते हैं कि पैसा कहां जाएगा। लेकिन, इनमें 3 अफसर ही OBC के हैं। हिंदुस्तान के पूरे बजट में 5% की भागीदारी ही OBC अफसरों की है। जबकि, OBC की आबादी हिंदुस्तान में 50% है।’ आगे कहा, ‘देश के सामने एक ही मुद्दा है- जातीय जनगणना। OBC कितने हैं? उनकी भागीदारी कितनी होनी चाहिए? जब जातीय जनगणना का सवाल उठाता हूं तो BJP के लोग कांपने लग जाते हैं। नरेंद्र मोदी भागने लग जाते हैं। अमित शाह हिंदू-मुस्लिम करेंगे। कांग्रेस सरकार आने पर यह पहला काम हम करके दिखाएंगे।’ महाकाल कॉरिडोर में BJP ने पैसा चोरी किया। हमने MP, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक में किसानों की कर्ज माफी के वादे किए। यहां कमलनाथ कर्ज माफ करवा रहे थे। लेकिन, धोखा देकर BJP वालों ने सरकार को चोरी कर लिया। राहुल गांधी ने व्यापमं, मिड-डे मील का भी जिक्र किया।

- Install Android App -

हमारी लड़ाई गांधी जी और गोडसे की विचारधारा की हमारी विचारधारा की लड़ाई है। एक ओर कांग्रेस, दूसरी ओर RSS और BJP। एक ओर गांधी जी, दूसरी ओर गोडसे। एक तरफ नफरत, हिंसा, अहंकार तो दूसरी तरफ मोहब्बत, आदर, भाईचारा। जहां भी ये जाते हैं, वहां नफरत फैलाते हैं, गुस्सा पैदा करते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंच से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर निशाने साधे। कहा कि उनकी झूठ की मशीन डबल स्पीड से चल रही है।

कमलनाथ बोले- भाजपा ने 50% कमीशन की व्यवस्था बनाई है मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, ‘इन्हें (BJP) रेट कार्ड की यात्रा निकालना चाहिए। हर चीज में 50% कमीशन की व्यवस्था बनाई है। पंचायत से लेकर मंत्रालय तक भ्रष्टाचार है। भाजपा का समय आ गया है।’ राहुल गांधी का नाम लेकर बोले, ‘पूरा प्रदेश आप पर भरोसा कर रहा है। जिस प्रदेश में आप आए हैं, वो भ्रष्टाचार, बेरोजगारी में नंबर-1 है। 18 साल से शिवराज सिंह ने प्रदेश को बर्बादी में घसीटा है। उनकी घोषणा और झूठ की मशीन डबल स्पीड पर चल रही है।’

230 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंची जन आक्रोश यात्रा मध्यप्रदेश में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा के जवाब में कांग्रेस ने 26 सितंबर से जन आक्रोश यात्राओं का आगाज किया था। प्रदेश के 7 अलग-अलग इलाकों से कांग्रेस के 7 सीनियर नेताओं ने इन यात्राओं की शुरुआत की थी। ये यात्राएं लगभग 11 हजार 400 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंची हैं। कांग्रेस का कहना है कि जन आक्रोश यात्रा के जरिए पार्टी ने जनता के बीच BJP सरकार की खामियों समेत कमलनाथ की सवा साल की सरकार के कामकाज और उनके 11 वचनों को जनता के सामने रखा है।

इस दौरान हरदा जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओ मे उत्साह देखने को मिला।