jhankar
ब्रेकिंग
सराफा बाजार समीक्षा: चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव, 1 महीने में ₹13,000 तक की गिरावट MP Weather 19 जुलाई: ग्वालियर-जबलपुर समेत 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में भी गिरेंगे फु... बालाघाट चावल घोटाला: SIT की बड़ी कार्रवाई, 3 राइस मिल मालिक और 1 मैनेजर गिरफ्तार मूंग खरीदी को लेकर गुर्जर युवा सभा ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, किसानों के हित में उठाई 100% खरीदी की ... विशेष लोक अदालत में हुआ 21 प्रकरणों का सफल निराकरण, रूपये 56,60,130/- के अवार्ड पारित इंदौर: 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ जूनियर इंजीनियर सोलर फाइल पास कराने के बदले म... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज वालंटियर्स हेतु ई-कोर्ट सेवाओं एवं साइबर सुरक्षा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित सामान्य भविष्य निधि का वार्षिक लेखा विवरण ऑनलाइन उपलब्ध यूनिसेफ के सहयोग से डाइट बागरुल में तीन दिवसीय ईसीसीई प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

Harda News: विधायक डॉक्टर आर. के. दोगने का गुलाब जामुन से किया तुलदान |

हरदा : हरदा नगर के वार्ड क्रमांक 28 शकूर सत्तार कॉलोनी में स्थित शंकर मंदिर प्रांगण में नवनिर्वाचित हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने का 150 किलो गुलाब जामुन से तुलादान किया गया एवम समस्त वार्डवासियों द्वारा हरदा विधायक को शाल श्रीफल भेंट कर एवं पुष्पमाला पहनाकर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा समस्त वार्डवासियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में मिली यह जीत मेरी जीत नहीं बल्कि आप सभी की जीत है। आपने मुझे जिताकर मध्य प्रदेश विधानसभा में आपके नेतृत्व करने का मौका दिया, इसके लिए मैं आपका आभारी हूं मैं हर सुख-दुख में आपके साथ खड़ा रहूंगा और आपके साथ मिलकर आपके वार्ड की हर समस्या को हल करने की कोशिश करूंगा। इसके पश्चात शंकर मंदिर समिति एवं समस्त वार्डवासियों की मांग पर हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा मंदिर प्रांगण की बाउंड्री बाल निर्माण कार्य हेतु विधायक निधि से पांच लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। जिस पर समस्त वार्डवासियों द्वारा हरदा विधायक का आभार तालियां बजाकर व्यक्त किया गया।

- Install Android App -

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत टाले, भूपेश पटेल, आहत खान, गोविंद व्यास, अमर रोजलानी, देवीदिन चावड़ा, ध्यान सिंह तोमर, राकेश सुरमा योगेश चौहान, धर्मेंद्र चौहान, अजय राजपूत, जगदंबे राजपूत, राजेश चावड़ा, अशोक राठौर, लोकेश, रोहित कवीर, राजा, संतोष विश्वकर्मा, धीरज, दिलीप ढोके, वहीद खान, परवेज प्रजापति, विकास भलाबी, राहुल राठौर, सोयप खान, रवि कबीर एवं समस्त वार्ड वासी उपस्थित थे।