jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - MakdaiExpress24 शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, कांग्रेसियों ने एसडीएम विजय राय को सोफा ज्ञापन  सोयाबीन किसानों के लिए बड़ी खबर: भावांतर योजना में पंजीयन 3 अक्टूबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिलास्तरीय परिचर्चा प्रतियोगिता में LBS कॉलेज की छात्राओं ने हासिल क... हंडिया : एक ही शासकीय रास्ता, दो विरोधाभासी रिपोर्ट और शिकायतों की लंबी कड़ी: तहसीलदार से 181 और ADM... 12वीं पूरक परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए कॉलेज एडमिशन पोर्टल 7 दिन खोलने की मांग शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज

Harda news : श्रीमद् भागवत कथा में जया किशोरी बनी ट्यूटर और मंत्री कमल पटेल बने विद्यार्थी

मंत्री पटेल समेत सभी उपस्थित धर्मालंबियो को मिला होमवर्क, 7 दिसंबर से 13 दिसंबर तक चलेगी श्रीमद् भागवत कथा

कथा शुरू होने के पूर्व शहर में निकली कलश यात्रा

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार हरदा/भोपाल। एक सप्ताह तक हरदा जिला धर्म गंगा की आगोश में रहेगा। मां नर्मदा के नाभि कुंड के पास स्थित हरदा में विश्व विख्यात कथा वाचिका पूज्यनीय जया किशोरी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा 7 दिसंबर बुधवार से शुरू हो गई है। जिसका समापन 13 दिसंबर मंगलवार को कन्या विवाह समारोह के साथ संपन्न होगा। कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल व उनके परिवार के द्वारा इस श्रीमद् भागवत कथा का धार्मिक आयोजन किया गया है। कथा शुरू होने से पूर्व हरदा नगर में कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे शामिल थे।

कथा के पहले दिन कथा वाचिका जया किशोरी ने कथा शुरू करते हुए एक ट्यूटर की मुद्रा में नजर आई। उन्होंने व्यासपीठ से कथा का श्रवण कर रहे सभी उपस्थित जनों को होमवर्क दे डाला। जिसमें मध्यप्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल भी शामिल रहे। कथा के पहले दिन कथा शुरू करते ही कथा वाचिका जया किशोरी ने व्यासपीठ से कथा का सदुपयोग करने की समझाइश देते हुए कहा कि जैसे आप अपने बच्चों को ट्यूटर के पास ट्यूशन के लिए भेजते हैं। तो ट्यूशन के बाद बच्चों को होमवर्क दिया जाता है। ऐसे ही इस कथा के प्रतिदिन आप सबको होमवर्क दिया जाएगा। आपको कथा को अच्छे से सुनना है और घर पर उसका चिंतन करना है। दूसरे दिन की कथा में जब आप आएंगे तो आपके होमवर्क को चेक किया जाएगा और अगर आपने अपना होमवर्क चेक नहीं करवाया तो दूसरे दिन की कथा आरंभ नहीं होगी। इसलिए जरूरी है कि आप सब होमवर्क करके आए।