jhankar
ब्रेकिंग
MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि... Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-...

Harda News: श्री जी ज्वेलर्स पर सोने के मिलावटी आभूषण और फर्जी बिल देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस थाना और एसपी को शिकायत की!

हरदा : हरदा शहर में मिलावटी सोने के आभूषण बेचने के पूर्व में भी कई मामले सामने आए थे। अब फिर शहर के एक सराफा व्यापारी पर सोने के आभूषण के फर्जी बिल (स्टीमेट) देने तथा मिलावटी सोने के आभूषण प्रदान कर 24 कैरेट शुद्ध सोने के रुपये लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित ग्राहक ने उक्त आरोप श्रीजी ज्वेलर्स के संचालक महेशचंद्र सराफ तथा अंकित सराफ (गुल्लास वाले) पर लगाए है। उन्होंने एक लिखित शिकायत थाना प्रभारी और हरदा एसपी को दी और सराफा व्यापारी पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।

क्या है शिकायत पत्र।

प्रति,

श्रीमान थाना प्रभारी महोदय सिविल लाईन थाना हरदा

विषयः- सोने के आभूषण के फर्जी बिल (स्टीमेट) देने तथा मिलावटी सोने के आभूषण प्रदान कर 24 कैरेट शुद्ध सोने के रुपये लेने पर श्रीजी ज्वेलर्स के संचालक महेशचंद्र सराफ तथा अंकित सराफ (गुल्लास वाले) पर एफआईआर दर्ज करने बावत्।

महोदय,

उपरोक्त विषयान्तर्गत निवेदन है, बड़ा मंदिर चौक के पास स्थित श्रीजी ज्वेलर्स के संचालक महेशचंद्र सराफ तथा अंकित सराफ (गुल्लास वाले) की दुकान से दिनांक 16/04/2024 को सोने का आभूषण (सोने का डोरा 20 ग्राम) किया था। जिसे दुकान संचालक द्वारा 7500/- रुपये प्रतिग्राम के दर से 150000/- एक लाख पचास हजार रुपये तथा 200 रुपये ग्राम की मजदूरी 4000/- इस प्रकार कुल 1 लाख 54 हजार रुपये का हिसाब बना था। जिसमें मेरे द्वारा पुराने सोने का डोरा 12 ग्राम कटवाया था। जिसे महेशचंद्र सराफ और अंकित सराफ द्वारा 67500/- रुपये में काटा था। इस प्रकार 154000/- रुपये में से 67500/- रुपये कम कर 86500/- नकद जमा किये थे।

उपरोक्त वर्णित संपूर्ण लेनदेन के रुप में बिल के रुप में एक आर्डर / स्टीमेट बिल प्रदान किया गया। जब हमारे द्वारा पक्का बिल का पूछा गया तो दुकान संचालक कहने लगा कि यही पक्का बिल हैं।

श्रीजी ज्वेलर्स के संचालक अंकित सराफ ने हमें बताया गया कि हम बीआईएस लाईसेंसधारी व्यापारी हैं हमारे द्वारा जो आपसे शुद्ध सोने 24 कैरेट 75000 /- रुपये प्रति दस ग्राम के भाव से लिये गये हैं। उसमें मजदूरी 200 रुपये प्रति ग्राम की अलग से जोड़ी गई है। उन्होंने बताया कि बीआईएस नियम अनुसार मजदूरी अलग से लेनी पड़ती हैं। इसलिये नियमानुसार बिल बना है और हमारे द्वारा आपको अच्छा और शुद्ध 24 कैरेट के सोना का डोरा बनाकर दिया गया हैं। आप निश्चित रहियें।

हमारे पुराने सोने के आभूषण जो 12 ग्राम का था उसका भाव 70 हजार बताकर उसमें 80 प्रतिशत शुद्ध सोने का भाव लगाकर 67500/- रुपये में वापस किया हैं। जब हमनें पूछा कि आपके सोने के आभूषण 100 प्रतिशत के है और हमारे आभूषण वापसी करते समय 80 प्रतिशत के कैसे तो अंकित सराफ ने कहा, कि आभूषण में खार काटा जाता हैं। तो हमने पूछा कि आपके आभूषण को वापस करते समय खार तो नहीं कटेंगा तो उन्होंने बोला नहीं हमारा सोना शुद्ध हैं। द्वारा शहर की अन्य दुकान पर श्रीजी ज्वेलर्स से खरीदे गये सोने के आभूषण को बताया तो दुकानदार ने कहा, कि यह सोने के आभूषण 18 या 20 कैरेट के हैं इसकी जांच भोपाल या इंदौर से करा ले इसके बाद ही शुद्धता पता चल सकती हैं, लेकिन शुद्ध 24 कैरेट के बाद में दुकान पर जाकर मेरे द्वारा बिल जो अंकित सराफ ने दिया था उस पर 100 प्रतिशत वापसी की गारंटी लिखकर देने का कहा तो उसने कहा ऐसा नहीं होता हैं। इस प्रकार श्रीजी ज्वेलर्स के संचालक आभूषण नहीं हैं। महेशचंद्र सराफ तथा अंकित सराफ (गुल्लास वाले) ने मिलावटी सोने के आभूषण बेचे तथा फर्जी बिल भी दिया हैं।

अतः श्रीमान से निवेदन है, कि आवेदक के साथ धोखाधड़ी करने वाले श्रीजी ज्वेलर्स संचालक महेशचंद्र सराफ तथा अंकित सराफ (गुल्लास वाले) के खिलाफ नकली बिल देने तथा 24 कैरेट सोने के बदले अशुद्ध सोना देने पर 420 का प्रकरण दर्ज किया जाए। यही निवेदन है।
आवेदक
प्रह्लाद जाट

दिनांक :-

1- बिल की छाया प्रति ।

प्रतिलिपीः-

1- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा।

👇⭕हरदा की बड़ी खबरे👇

Harda news: निरीक्षक संजय चौकसे होगे टिमरनी थाना प्रभारी

Harda news: प्रशासनिक कार्रवाई में अवैध उत्खनन में  हरदा भाजयुमो के जिलाध्यक्ष के पिता का नाम आया !

Harda: बीते 24 घंटे तीन जानलेवा हमले की वारदात, लगातार जिले में गुंडे बदमाशो के हौसले बुलंद हो रहे हैं। पुलिस प्रशासन कब गुंडे बदमाशो का निकालेगा जुलूस।

Harda news: निरीक्षक संजय चौकसे होगे टिमरनी थाना प्रभारी

Harda news: निरीक्षक संजय चौकसे होगे टिमरनी थाना प्रभारी

Harda news: कलेक्टर श्री सिंह ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, सख्त निर्देश दिए अधिकारी व्यवस्थाएं सुधारे 

- Install Android App -

Harda big news: कलेक्टर और एसपी रात को पहुंचे हंडिया तहसील की रेत खदानों पर, दिए निर्देश अवैध उत्खनन और परिवहन पर हो कार्यवाही

Timarni Mandi Bhav: टिमरनी मंडी भाव 27/05/2024

Timarni Mandi Bhav: टिमरनी मंडी भाव 27/05/2024

Harda news: निरीक्षक संजय चौकसे होगे टिमरनी थाना प्रभारी

Mahila Samman Savings Certificate Yojana: महिला सम्मान बचत पत्र योजना क्या है? महिलाओं को कितना करना होगा निवेश? यहां जाने पूरी जानकारी

Harda BIG news:फोरलेन छोटी हरदा में युवक के उपर प्राण घातक हमला, तीन बदमाशो पर धारा 307 का केस दर्ज

Sirali big news: 9 वर्षीय बालक की लाश मिली, नाले में डूबने से हुई मौत