jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले की मंडियों में 37,774 क्विंटल कृषि उपज की आवक, टिमरनी में मक्का की बंपर आवक आज का राशिफल : शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को जानिए, क्या कहते हैं आपके भाग... सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की लंबी कतारों से लगा भीषण जाम, प्रशासन नाकाम हंडिया: नहर की सफाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतज... बिना शासकीय अनुमति के सिखा रहे कार चलाना, प्रशासन मौन हरदा में 30वां जिला स्तरीय युवा उत्सव 30 अक्टूबर को करवा चौथ पर यातायात प्रभारी वर्षा गौर की अनूठी पहल, पत्नियों के हाथों पतियों को पहनवाए हेलमेट टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को राहत, स्थानीय पास की नई दरें तय अनियमितता के चलते हरदा में दो पटाखा प्रतिष्ठान सील ! टिमरनी तहसील में 4 लाख के अवैध पटाखे जब्त हरदा में 55 हजार रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

Harda news: कलेक्टर श्री सिंह ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, सख्त निर्देश दिए अधिकारी व्यवस्थाएं सुधारे 

हरदा। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने गुरूवार सुबह जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उन्होने साफ-सफाई व्यवस्था और वाहन पार्किंग व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये। उन्होने अस्पताल में इधर उधर दीवारों पर थूक कर गंदा करने वालों पर जुर्माना लगाने के लिये मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन डॉ. मनीष शर्मा को निर्देश दिये।

अस्पताल के सभी वार्डों में कूलर लगाने के दिए निर्देश,

कलेक्टर श्री सिंह ने अस्पताल के शिशु वार्ड व पोषण पुनर्वास केन्द्र का भी इस दौरान निरीक्षण किया। उन्होने भीषण गर्मी को देखते हुए अस्पताल के सभी वार्डों में कूलर लगाने के निर्देश भी दिये। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह भी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री सिंह ने जिला अस्पताल के औषधीय भण्डारण पंजी का ऑनलाइन व ऑफलाइन संधारण करने के लिये कहा।

- Install Android App -

जन्म मृत्यु पंजीयन कक्ष बंद मिला

निरीक्षण के दौरान जन्म मृत्यु पंजीयन कक्ष बंद पाया गया, जिस पर उन्होने नाराजगी प्रकट की और समय से इसे खुलवाने के निर्देश दिये। उन्होने अस्पताल परिसर में इधर उधर पड़ी अनुपयोगी सामग्री को कंडम घोषित कर उसकी नीलामी कराने के लिये सिविल सर्जन डॉ. शर्मा से कहा।

शिशु वार्ड में निरीक्षण के दौरान उन्होने मरीजों से अस्पताल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में पूछताछ की। कलेक्टर श्री सिंह ने अस्पताल भवन में विद्युत फिटिंग को व्यवस्थित करने तथा अतिरिक्त ट्यूब लाइट व एलईडी बल्व लगाकर वार्डों की प्रकाश व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान अस्पताल भवन के शौचालय गंदे पाये गये, जिस पर उन्होने नाराजगी प्रकट की और सफाई एजेन्सी पर कार्यवाही के लिये कहा।

समय पर अस्पताल डॉक्टर आए और मरीजों का इलाज करे। उपस्थित डॉक्टर्स और अन्य कर्मचारियों की जानकारी सूचना पटल पर नियमित रूप से अंकित करे।

कलेक्टर श्री सिंह ने जिला अस्पताल के दवा वितरण केन्द्र समय पर न खुलने पर नाराजगी प्रकट की और प्रतिदिन निर्धारित समय पर औषधि वितरण केन्द्र से मरीजों को दवाईयां वितरित कराने की सख्त हिदायत दी। उन्होने अस्पताल परिसर में और अधिक डस्टबिन रखवाने के लिये भी सिविल सर्जन डॉ. शर्मा को निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन को निर्देश दिये कि सभी डॉक्टर्स निर्धारित समय पर अस्पताल आएं और मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करें। उन्होने ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टर्स और अन्य कर्मचारियों की जानकारी सूचना पटल पर नियमित रूप से अंकित कराने के लिये भी सिविल सर्जन को निर्देश दिये। उन्होने जिला अस्पताल की ब्लड बैंक का भी निरीक्षण किया।