jhankar
ब्रेकिंग
समाज की एकजुटता और विकास को लेकर बागरूल में बलाई महासभा की बैठक संपन्न,,, सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा 201 शिक्षकों का हुआ सम्मान, स्व.मनोहरलाल शर्मा के स्मृति में परशुराम... हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी

Harda News: ‘संकल्प यात्रा’ के दौरान ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

हरदा : सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई “विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ रविवार को जिले के ग्राम रहटाकला, कालकुंड, मरदानपुर पहुँची। संकल्प यात्रा के दौरान सभी ग्रामों में स्कूली छात्राओं व महिलाओं ने कलश यात्रा आयोजित की। यात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वस्थ बालक प्रतियोगिता आयोजित की गई। यात्रा के दौरान किसानों के समक्ष खेतों में ड्रोन के माध्यम से नेनो यूरिया छिड़काव के संबंध में प्रदर्शन कर बताया गया और किसानों को मिट्टी परीक्षण से संबंधी सोइल हेल्थ कार्ड प्रदान किये गये।
कार्यक्रम में ग्रामीणों को भारत सरकार की ओर से प्राप्त केलेण्डर वितरित किये गये। यात्रा के साथ चल रहे प्रचार वाहन का स्थानीय ग्रामीणों ने स्वागत किया तथा वाहन में लगे एलईडी टीवी पर विकास कार्यों पर केन्द्रित फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। शिविरों में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत चयनित हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये तथा योजनाओं का लाभ लेने के इच्छुक ग्रामीणों से योजनाओं के आवेदन भी भरवाये गये। यात्रा के दौरान ग्रामीणों को विकसित भारत बनाने का संकल्प दिलाया गया। शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर गांव के मरीजों को दवाईयां दी गई।