ब्रेकिंग
हंडिया : लापरवाह सरपंच सचिव, परेशान ग्रामीण व्यापारी, साप्ताहिक हाट बाजार लापरवाही और अनदेखी का हो ग... शादीशुदा युवती से प्यार मे हुआ युवक का कत्ल ! युवती के परिजनों को युवक के कत्ल के आरोप किया गिरफ्तार पं प्रदीप मिश्रा भगवान चित्रगुप्त मंदिर में नाक रगड़कर माफी मांगें कथावाचाक मिश्रा से भड़का है कायस... होटल में चल रहा था देह व्यापार: पुलिस की छापामारी में 5 लोग पकड़ाए दमोह कलेक्टर का बयान अवैज्ञानिक व भ्रामक - केदार सिरोही ईरान से सुरक्षित निकाले गए 110 छात्र आज पहुंचेगें दिल्ली उप सरपंच पति पर आरोप प्रौढ़ शिक्षा केंद्र की भूमि पर कब्जा कर बनाई रातों रात दुकान, मिठाई वाले को कि... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 19 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया: गांजा तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार – 1.296 किलोग्राम मादक पदार्थ एवं मोबाइल जप्त टिमरनी: कांग्रेस संगठन ऐसे ऊर्जावान साथियों की टीम बना रही है जो जनहित के मुद्दों को अंजाम तक पहुंचा...

Harda news: संविधान को बचाने हेतु अब सड़कों पर आना पड़ेगा :  अवनी बंसल

 युवाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें जोड़ना होगा

– हरदा शहर में आज भारत जोड़ो यात्रा के अनुभव साझा किए

हरदा । सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता व कांग्रेसनेत्री अवनी बंसल जो भारत जोड़ो यात्रा में कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी के पदयात्री दल में सहयात्री थीं। आज हरदा में यात्रा समापन के बाद प्रथम नगरागमन पर उनका कांग्रेस पार्टी द्वारा भव्य स्वागत किया गया। आज एक प्रेसवार्ता कर उन्होंने यात्रा से संबंधित संस्मरण साझा किए । साथ ही पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।

क्या कहा अवनी ने –

- Install Android App -

अवनी ने कहा कि ये जो डर  की राजनीति चल रही है। गुंडागर्दी चल रही है। उसे समाप्त करना है। भारत जोड़ो यात्रा भयमुक्त होना और इंसानियत का संदेश जन जन तक पहुंचे ये यात्रा का उद्देश्य था। आज समाज में धर्म के  नाम पर जो राजनीति की जा रही है।डराकर धमका कर गुंडागर्दी की जो राजनीति की जा रही है। संविधान हमें यह रास्ता नही बताता। संविधान यह कहता है कि हर चीज की एक प्रोसेस है। हर एक व्यक्ति बराबर है । चाहे वह अमीर  हो या गरीब हो , चाहे वो हिंदू हो या मुस्लिम हो । चाहे  वो किसी भी जात का हो। यह सामाजिक ताना बाना तोड़कर हमें गुमराह किया जा रहा । उसके खिलाफ यह लड़ाई है। संविधान को बचाने की यह लड़ाई अब न्यायालयों में नहीं लड़ी जाए। इसके लिए अब सड़कों पर उतरा जाए। संविधान की जो समझ है, उसे डोर टू डोर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।  जो लाइन में खड़ा है। जिससे कि वो संविधान को जाने कि संविधान क्या कहता है।

युवाओं को जोड़ने के सवाल पर उन्होंने  कहा कि  हमें उनके बीच में जाना होगा । सिर्फ भाषण देने  से युवा नहीं जुड़ेंगे। उनसे तर्क वितर्क करना होगा । उनके दिमाग में क्या सवाल हैं।  वो जानना होगा। उन्हें संवाद के जरिए जोड़ना होगा। इस देश का भविष्य नौजवान है।

भारत जोड़ो यात्रा, मुख्य रूप से बेरोजगारी, महंगाई धार्मिक कट्टरता के  खिलाफ मोहब्बत का संदेश देने की यात्रा थी।

इस मौके पर पूर्व विधायक आरके दोगने, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल, केदार सिरोही, हेमंत टाले, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, बद्री पटेल, प्रकाश गुरु वशिष्ठ ,मोहन सांई, अमर रोचलानी, हरिमोहन शर्मा, राहुल जायसवाल ,गोविंद व्यास , उत्तम तेनगुरिया, व  कांग्रेसीजन उपस्थित थे।