jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda News : ‘‘समरसता यात्रा’’ आज हरदा आयेगी, पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगा जनसंवाद कार्यक्रम

हरदा : सागर में संत शिरोमणि रविदास जी का 100 करोड़ की लागत से भव्य व दिव्य मंदिर व सांस्कृतिक केंद्र बनाया जाएगा। सागर में संत भगवान रविदास मंदिर एवं कला संग्रहालय निर्माण के लिये प्रदेश के 4 जिलों धार, श्योपुर, बालाघाट और नीमच से 25 जुलाई को तथा 26 जुलाई को सिंगरौली से समरसता यात्राएँ रवाना हो चुकी है। समरसता यात्रा प्रदेश के विभिन्न स्थानों से होती हुई 12 अगस्त को सागर पहुँचेंगी, जहाँ मंदिर का शिलान्यास किया जायेगा। इन यात्राओं में गाँव-गाँव से मिट्टी और नदियों का जल लेकर यात्राएँ सागर पहुँचेंगी। यह यात्रा प्रदेश के विभिन्न जिलों से होकर गुजरेंगी। समरसता यात्रा धार से 25 जुलाई को रवाना हो चुकी है। यह यात्रा बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खण्डवा व इन्दौर जिले के विभिन्न तहसीलों का दौरा करते हुए 6 अगस्त को हरदा जिले में प्रवेश करेगी। समरसता यात्रा शहर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण करेगी तथा शाम 6 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभाकक्ष में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। हरदा में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 7 अगस्त को सुबह समरसता यात्रा टिमरनी के लिये रवाना होगी। टिमरनी के वन विभाग के डिपो के हॉल में प्रातः 11 बजे जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद समरसता यात्रा सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम् के लिये रवाना होगी। यह यात्रा बैतूल, नर्मदापुरम्, भोपाल व विदिशा जिलों का दौरा करते हुए सागर में 12 अगस्त को सम्पन्न होगी।

- Install Android App -

  इस यात्रा का जिला स्तरीय नोडल अधिकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया को बनाया गया है। उन्होने बताया कि इस यात्रा में संत रविदास जी का चित्र, पादुका एवं कलश रहेगा, जिनका पूजन भी होगा। रथ पर सामाजिक समरसता की सूक्तियाँ भी उल्लेखित रहेंगी। यात्रा में संत रविदास मंदिर निर्माण के लिए एक मुठ्ठी मिट्टी और नदियों का जल एकत्रित किया जायेगा। राज्य सरकार द्वारा यात्रा की व्यवस्थाओं और संचालन के लिए कमेटी बनाई गई है। संत रविदास का दर्शन और समाज सुधार के लिये उनके द्वारा दिये गये संदेशों का समाज पर बहुत प्रभाव पड़ा। उनके संदेश आज भी प्रासंगिक हैं। सागर में बनने वाले संत रविदास मंदिर एवं कला संग्रहालय में संत रविदास की शिक्षा और संदेशों का प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुतिकरण किया जायेगा। संत रविदास मंदिर में कला संग्रहालय, संत निवास और पुस्तकालय का निर्माण भी किया जायेगा।