jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda  News: ADM डॉ. गौड़ा ने नर्मदा तट के ग्रामों का दौरा कर व्यवस्थाएं देखी

 हरदा : अपर कलेक्टर डॉ नागार्जुन बी. गौड़ा ने शनिवार को नर्मदा तट के विभिन्न ग्रामों का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान होमगार्ड, राजस्व और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरगी डैम से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने से नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से लगातार बढ़ रहा है, वर्तमान में नर्मदा नदी का जल स्तर 268 मीटर तक पहुंच गया है। अतः नर्मदा नदी में बढ़ते जलस्तर को दृष्टिगत रखते नर्मदा तट के ग्रामों में ग्रामीणों को सचेत किया जाए । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नर्मदा नदी के जलस्तर की लगातार मॉनिटरिंग करें राजस्व व पुलिस अधिकारी सतर्क रहकर लगातार क्षेत्र के ग्रामों का दौरा करें। उन्होंने कहा कि जरूरत हो तो नर्मदा तट के ग्रामों के ग्रामीणों को अन्यत्र राहत शिविरों में शिफ्ट करने पर विचार करें। इस दौरान होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री मयंक कुमार जैन ,नायब तहसीलदार हंडिया आशीष मिश्रा, थाना प्रभारी हंडिया अनिल सिंह गुर्जर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। एडीएम डॉ. गौड़ा ने शनिवार को नर्मदा तट के जिन ग्रामों का दौरा किया उनमें मालकुंड, हंडिया, गवला, सिगोन,छोटी मैदा, मैदा शामिल है। उन्होंने तहसीलदार हंडिया व थाना प्रभारी हंडिया को राहत केंद्रों को चिन्हित करने एवं प्रभावित होने वाले ग्रामीणजनों के परिवार की सूची तैयार रखने हेतु भी निर्देशित किया।