ब्रेकिंग
MP BIG NEWS: रेंजर माधव सिकरवार का 'सिंघम' ऑपरेशन: माफिया से मुक्त कराई 149 हेक्टेयर वन भूमि हरदा जिले के पलासनेर गांव की बेटी अदिति यादव ने किया जिले का नाम रोशन किसान भाई बीजोपचार के बाद ही सोयाबीन की बुआई करें :  कृृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी सलाह Aaj ka rashifal: आज दिनांक 20 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पुलिस को चकमा देने वाला हिस्ट्रीशीटर बदमाश साड़ी पहन घूंघट में अपने घर में था बैठा ! पुलिस पहुंची तो ... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने आंगनवाड़ी, स्कूल, अस्पताल और उचित मूल्य की दुकान का किया निरीक्षण हंडिया : लापरवाह सरपंच सचिव, परेशान ग्रामीण व्यापारी, साप्ताहिक हाट बाजार लापरवाही और अनदेखी का हो ग... शादीशुदा युवती से प्यार मे हुआ युवक का कत्ल ! युवती के परिजनों को युवक के कत्ल के आरोप किया गिरफ्तार पं प्रदीप मिश्रा भगवान चित्रगुप्त मंदिर में नाक रगड़कर माफी मांगें कथावाचाक मिश्रा से भड़का है कायस... होटल में चल रहा था देह व्यापार: पुलिस की छापामारी में 5 लोग पकड़ाए

harda news : हरदा नपा में भाजपा की भारती कमेडिया बनीं अध्यक्ष, अंशुल गोयल के सिर सजा उपाध्यक्ष का ताज

मकड़ाई समाचार हरदा। नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की वार्ड 34 की पार्षद भारती कमेडिया अध्यक्ष बन गई है। वहीं टिमरनी नगर परिषद में भी भाजपा ने कब्जा जमाया है। यहां देवेंद्र भारद्वाज अध्यक्ष बने। हरदा नपा में भारती कमेडिया ने कांग्रेस की वार्ड 15 से पार्षद सुप्रिया पटेल को हराया है।

हरदा में क्रास वोटिंग

हरदा नगर पालिका में 35 वार्डों है। जिसमें भाजपा के पास 24, कांग्रेस के पास 10 और एक निर्दलीय पार्षद है। वहीं चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी को 26 वोट मिले है। माना जा रहा है कि भाजपा के 24 पार्षद सहित एक निर्दलीय और एक कांग्रेस के पार्षद ने भारती कमेडिया को वोट दिया है।

कौन है नपा अध्यक्ष भारती

हरदा की नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया पूर्व में जिला सदस्य रह चुकी है। दसवीं कक्षा तक पढ़ी भारती राजू कमेडिया शहर के वार्ड 34 से पार्षद चुनकर आई है। वहीं सामाजिक संगठनों के माध्यम से समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रही है। उनके पति ठेकेदारी का काम करने के साथ भाजपा में जिला उपाध्यक्ष भी है। भारती शहर के सभी 35 वार्डों में से सर्वाधिक 1093 वोटों से जीती है।

- Install Android App -

लगातार तीसरी बार बीजेपी का कब्जा

हरदा नगर पालिका परिषद में लगातार तीसरा अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी से बनने जा रहा है। इससे पहले वर्ष 2015 में खाली कुर्सी भरी कुर्सी प्रक्रिया में कांग्रेस की संगीता बंसल के बाद भाजपा से साधना सुरेंद्र जैन को नपाध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद वर्ष 2017 में हुए नगर पालिका के चुनाव में सुरेंद्र जैन ने कांग्रेस के हरिमोहन शर्मा को चुनाव हराकर भाजपा की ओर से लगातार दूसरी बार नपाध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा किया। इस बार पहली बार पार्षदों ने अपने मत का उपयोग कर भाजपा की भारती कमेडिया को नपाध्यक्ष बनाया।

अंशुल गोयल के सिर सजा उपाध्यक्ष का ताज

हरदा नगर पालिका उपाध्यक्ष के लिए अग्रवाल समाज को साधने भाजपा ने अधिवक्ता और वार्ड 19 के भाजपा पार्षद अंशुल गोयल को अपना प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति चौहान को पराजित कर उपाध्यक्ष पद हासिल किया है। अंशुल गोयल को 24 और प्रीति चौहान को 10 वोट मिले, जबकि एक वोट निरस्त हुआ है।

नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अंशुल गोयल एलएलएम कर वर्तमान में जिला न्यायालय में प्रैक्टिस कर रहे है। वहीं पहली बार चुनाव लड़कर कांग्रेस के नरेश पाहुजा को 94 मतों से हराया था। अंशुल गोयल के पिता आलोक गोयल भाजपा में जिला कार्यकारिणी सदस्य और विधायक प्रतिनिधि भी है। वहीं वैश्य समाज में संभागीय अध्यक्ष है।