jhankar
ब्रेकिंग
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में

Harda News: सभी महाविद्यालयों में 21 और 22 जुलाई को मनाया जाएगा ‘गुरु पूर्णिमा उत्सव’

हरदा : उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित सभी शासकीय व अशासकीय महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में दो दिवसीय गुरू पूर्णिमा उत्सव 21 जुलाई एवं 22 जुलाई को मनाया जाएगा। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा उत्सव के दौरान विविध सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी। इसमें गुरु वंदना, संस्थान परिदृश्य, गुरु पूर्णिमा के ऐतिहासिक महत्व, गुरु-शिष्य परम्परा, शिक्षा में नैतिकता, योग और ध्यान, गुरु के आदर्श एवं शिक्षा में नवाचार आदि विविध विषयों पर वक्तव्य एवं चर्चा होगी। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।