jhankar
ब्रेकिंग
विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन खुशियों की दास्तां : किसान कृष्णकांत ने थाईलैंड के ‘बनाना मैंगो’ से लिखी तरक्की की नई इबारत हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ, हंडिया में अमावस्या पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर मोहाली के स्कूल में ई-मेल से मिली बम की धमकी अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर

Harda News: आयुष विभाग ने डेंगू व मलेरिया की दवा निःशुल्क वितरित की

हरदा : जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि मलेरिया विभाग के अनुसार ग्राम सारसूद में डेंगू के मामले पाए गए है। इसके बाद गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग के साथ आयुष विभाग के कर्मचारियों द्वारा घर घर जाकर डेंगू से बचाव के लिये होम्योपैथिक औषधि युपेटोरियम पर्फ का वितरण किया गया। डॉ. वर्मा ने बताया कि डेंगू से बचाव हेतु होम्योपैथिक औषधि जिला चिकित्सालय में स्थित आयुष अस्पताल से प्राप्त की जा सकती है।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. वर्मा ने बताया कि बारिश के मौसम में बढ़ते वर्षा जनित रोगों की रोकथाम के लिए मलेरिया से बचाव हेतु आयुष मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत चिन्हित 6 गांवों बोरपानी, दिदम्दा, धनपाड़ा, नौसर, खेडा व विक्रमपुर खुर्द में होम्योपैथी औषधि मलेरिया आफ 200 का वितरण गुरूवार से प्रारंभ किया गया। उन्होने बताया कि मलेरिया विभाग द्वारा चिन्हित इन 6 गांवों में मलेरिया की रोकथाम के लिए होम्योपैथी औषधी मलेरिया आफ-200 का वितरण आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के समन्वय से आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता के माध्यम से घर-घर जाकर किया जा रहा है। डॉ. वर्मा ने बताया कि जिले में जिला चिकित्सालय में स्थित आयुष अस्पताल से भी यह दवा प्राप्त की जा सकती है।