jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

Harda News: ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

हरदा : मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती तृप्ति शर्मा के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान केन्द्रित करते हुए ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को नगर पालिका परिषद, हरदा के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्री राजेश कुमार यादव ने बताया कि ठोस अपशिष्ट पदार्थों का प्रबंधन हमारे पर्यावरण, समाज और भविष्य की पीढ़ियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। बढ़ते शहरीकरण और बदलती जीवन शैली ने आधुनिक समाज के सम्मुख घरेलू और औद्योगिक स्तर पर उत्पन्न होने वाले अपशिष्ट के उचित प्रबंधन की गंभीर चुनौती प्रस्तुत की है। इस दौरान न्यायाधीश श्री यादव ने पर्यावरण संरक्षण संबंधी कानून एवं ठोस अपशिष्ट पदार्थ प्रबंधन नियम 2016 के महत्वपूर्ण प्रावधानों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अपर्णा लोधी ने बताया कि ठोस कचरा हमारे घरों, उद्योगों, और कृषि गतिविधियों से उत्पन्न होता है। इसका सही तरीके से निपटान न होने पर यह पर्यावरण प्रदूषण, भूमि दुष्प्रभाव, और जल संसाधनों के दूषित होने का कारण बन सकता है।