jhankar
ब्रेकिंग
कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत

Harda News: ‘‘स्टॉप डायरिया’’ अभियान के तहत होगा हाथ धुलाई का प्रदर्शन 1 अगस्त को होगा

हरदा : भारत सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के सहयोग से 1 जुलाई से 31 अगस्त तक ‘‘स्टॉप डायरिया’’ अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री बलवन्त पटेल ने बताया कि अभियान के तहत जिले की सभी शिक्षण संस्थाओं में ‘‘साबुन से हाथ धुलाई का प्रदर्शन’’ किया जाएगा। इसके लिये संस्था में पदस्थ स्काउट गाइड शिक्षकों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होने बताया कि ‘‘साबुन से हाथ धुलाई का प्रदर्शन’’ संस्था में पदस्थ स्काउट एवं गाइड के प्रभारियों द्वारा कराया जाएगा। ‘‘स्टॉप डायरिया’’ अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम 1 अगस्त को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एनसीसी व स्काउट दल के सदस्य तथा छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

- Install Android App -

Harda News: ग्रामीण क्षेत्र की पुल-पुलियाओं पर पंचायतों द्वारा बेरियर व सकेंतक लगवाए जाएं