jhankar
ब्रेकिंग
Big news: भवरदी गांव की नदी में मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव, दो दिन से थी लापता कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, मिनीबस नाले में गिरी; 8 की मौत, कई घायल सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का...

Harda News: वृद्धाश्रम में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

हरदा : माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्रीमती तृप्ति शर्मा के मार्गदर्शन में एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्री गोपेश गर्ग के निर्देशन मे दिनांक 31.07.2024 को नालसा वरिष्ठ नागरिको हेतु विधिक सेवा योजना  के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा द्वारा वृद्धाश्रम मेें विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में श्री संजीव रहांगडाले, न्यायिक मजिस्टेªट प्रथम श्रेणी, हरदा के द्वारा उपस्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को आने वाली समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण एवं संरक्षण अधिनियम की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए माता-पिता एवं वरिष्ठ पोषण अधिनियम तो है ही, साथ ही धारा 125 दंड प्रक्रिया संहिता के अनुसार भी माता-पिता भरण पोषण के लिए यदि असमर्थ है तो अपनी संतान के खिलाफ भरण पोषण की मांग हेतु आवेदन न्यायालय में लगा सकते है। न्यायाधीश द्वारा वृद्धजनों से उनके स्वास्थ्य, खानपान संबंधी जानकारी ली गई।

- Install Android App -

जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अपर्णा लोधी द्वारा नालसा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवा योजना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का मुख्य उददेश्य वरिष्ठ नागरिकों को राष्ट्रीय, राज्य, जिला व तहसील स्तर पर विधिक सहायता व परामर्श प्रदान करना तथा वरिष्ठ नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने के साथ ही उनके भरण-पोषण व उनकी जान-माल की सुरक्षा से जुडे़ कानूनी नियमों के लिए जागरूक करना है। शिविर में वृद्धाश्रम संचालक श्री बी.एस. राजपूत, पैरालीगल वॉलेंटियर्स श्रीमती आभा तिवारी सहित लगभग 34 वृद्धजन उपस्थित रहे।

Harda/Sirali News: विद्या विहार कॉलोनी के वाशिंदे मूलभूत सुविधाओं से तरस रहे, आठ दिन से नहीं पहुंची कचरा गाड़ी, जगह जगह कॉलोनी में भरा हुआ है पानी, जनसुनवाई में डीएम को की शिकायत!