jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Harda News: “राजस्व महा अभियान” के तहत 15 से 31 जनवरी तक सभी गांवों में बी-1 का वाचन किया जाएगा

हरदा : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर आगामी 15 जनवरी से प्रदेश में “राजस्व महा अभियान” प्रारंभ होने जा रहा है । यह महाअभियान 29 फरवरी तक जारी रहेगा। इस महा अभियान के तहत राजस्व अभिलेखों में दर्ज त्रुटियों को ठीक किया जाएगा। कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 से 31 जनवरी के बीच गांव के पटवारी द्वारा अपने क्षेत्र के गांवों में राजस्व अभिलेख बी -1 का वाचन किया जाएगा, तथा आरसीएमएस पोर्टल में प्रकरण दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आगामी 29 फरवरी तक चलने वाले अभियान के दौरान आधार से ई- केवाईसी करने और खसरे तथा आधार की लिंकिंग की कार्यवाही पूर्ण करने के लिए किसानों को प्रेरित किया जाएगा।
       निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एसडीएम और तहसीलदार स्तर पर इस अभियान के दौरान अविवादित नामांतरण, अविवादित बटवारा, बटांकन तथा अभिलेख दुरुस्ती संबंधी प्रकरणों का शत प्रतिशत निराकरण किया जाएगा।

- Install Android App -

        कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि इस अभियान के दौरान वे लगातार जिले के ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर अभियान की प्रगति की सतत समीक्षा करेंगे, और भ्रमण के दौरान निरीक्षण करेंगे कि नामांतरण, बटवारा व राजस्व अभिलेखों में सुधार जैसे मामलों में पारित आदेश का राजस्व अभिलेख में अमल हुआ है कि नहीं।