jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda News: हरदा ब्लास्ट में ये लोग भी हुए गंभीर घायल, भोपाल में सीएम मोहन यादव भी मिले लेकिन नही मिली राहत राशि !

हरदा : 06 फरवरी हरदा के बैरागढ़ में हुए फटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में गहाल निवासी रामजीवन पिता रामनारायण कानवे अपनी पत्नी रनिका के साथ बाइक पर बैठकर हरदा गुर्जर हॉस्पिटल जा रहे थे । तभी बैरागढ़ में हुए भीषण विस्फोट में उछले पत्थर उनकी पीठ में लग गए। जिसमे वो बाइक सहित गिर पड़े । हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में राम जीवन का भाई रामभरोस भी घायल हुआ था। दोनो पति पत्नी हरदा अपनी पुत्री की डिलेवरी हुई थी उसे देखने निजी हॉस्पिटल देखने जा रहे थे। विस्फोट में रामजीवन गंभीर रूप से घायल हो गया। हरदा प्रशासन के द्वारा उन दोनो भाईयो को एंबुलेंस से भोपाल हमीदिया रेफर किया गया। जहाँ लगभग बीस दिन उनका इलाज चला। भीषण हादसे में घायलों को देखने सीएम डॉ मोहन यादव पहुंचे थे। उन्होंने राम जीवन और राम भरोस से मुलाकात कर आश्वासन दिया था कि आप जल्दी ही ठीक हो जाएँगे । आपका बेहतर ईलाज किया जाएगा एवं राहत राशि की भी बात कही थी।

राम जीवन के बेटे सचिन गुर्जर ने बताया कि मैं इंदौर में देहात कंपनी में जॉब करता हूँ। पिता और चाचा घायल होने के बाद उनका भोपाल में इलाज हुआ। मकड़ाई एक्सप्रेस से चर्चा में उन्होंने बताया कि वो खुद भी एक माह से काम पर नहीं गए। इसलिए सैलरी भी नही मिली। इधर प्रशासन ने मात्र 16 हजार रुपए उनके खाते में डाले । इसके अलावा कोई मदद नहीं मिली।जबकि पिता जी बहुत गंभीर घायल है। अभी भी डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सीएम मोहन यादव ने आर्थिक सहायता की बात कही थी लेकिन हमसे किसी ने भी संपर्क नही किया।

- Install Android App -

________________________________

यह भी पढ़े –