jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Harda News: हरदा जिले के एक गांव में फैक्ट्री मालिक की अनोखी पहल, महाशिवरात्रि के पर्व पर गांव में स्वच्छता के लिए दी ग्राम पंचायत को डस्टबिन, गौशाला के लिए भी दिए दो लाख रुपए

हरदा/आलमपूर : जिले के छिदगांव मेल में शुक्रवार को महा शिवरात्रि के उपलक्ष्य में गांव में संचालित हो रही। एस एम एस बायो फ्लू फैक्ट्री के मालिक सौरभ सूद एवं लक्षद्वीप सिह द्वारा गांव के विकास के कार्यों के लिए एवं गांव को साफ स्वच्छ सुंदर बनाए रखने के लिए 06 डस्टबिन ग्राम पंचायत को दी गई। खासतौर पर आज शिवरात्रि के उपलक्ष में गौ माता के लिए सहयोग राशि प्रदान की गई । बायो फैक्ट्री संचालक राजकिशोर दुबे एवं गांव सरपंच प्रताप सिंह राजपूत द्वारा बताया गया फैक्ट्री मालिक सौरभ सूद एवं लक्षद्वीप सिंह द्वारा आज गांव में महाशिवरात्रि के पर्व पर एक अच्छी पहल की गई गांव में स्वच्छता बनी रहे इसलिए गांव के मुख्य चौराहों पर रखने के लिए 6 डस्टबिन कंपनी की ओर से गांव में दी गई।

इसी तरह गांव में बनी हुई गौशाला में गौ माता का भूसा रखने के लिए ₹200000 का चेक ग्राम पंचायत में सरपंच प्रताप सिंह राजपूत उप सरपंच रविंद्र बघेल सचिव सुरेश यादव को कंपनी मालिक सौरभ सूद एवं कंपनी संचालक राजकिशोर दुबे द्वारा दिया गया इस सहयोग से गौशाला में भी निर्माण कराया जाएगा।

- Install Android App -

पूर्व में भी डेढ़ लाख रुपए की सामग्री स्कूलों में कर चुके दान –

शासकीय हाई स्कूल शासकीय प्राथमिक कन्या शाला एकीकृत माध्यमिक शाला प्राचार्य उमेश कुमार एवं के आर राजपूत द्वारा बताया गया तीनों स्कूलों में कंपनी द्वारा 15 अगस्त 26 जनवरी पर बच्चों के लिए शुद्ध मावे की बनी हुई मिठाई वाटर कूलर पानी की टंकी खेल सामग्री कूलर लगभग डेढ़ लाख का सामान तीनों स्कूलों में प्रतिवर्ष पिछले दो वर्षों से देते आ रहे हैं ।

कंपनी मालिकों द्वारा बड़े सरल भाव से बताया गया गांव में इस तरह के उन्नति के कार्य एवं गांव में स्वच्छता बनी रहे एवं गांव उन्नति करें। ऐसा कार्य करने में हमें बड़ी संतुष्टि मिलती है। आगे भी गांव के प्रगति के कार्य के लिए हमारी ओर से पूर्ण सहयोग रहेगा । वही फेक्ट्री मालिक के द्वारा जल्द ही मुख्य मार्ग पर बस स्टैंड स्टेंड पर एक यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया जाएगा।