jhankar
ब्रेकिंग
भीलट देव परिसर में नीम के नीचे छह-माही भविष्यवाणी,बैसाख-ज्येष्ठ में दो बार बारिश, आषाढ़ से झमाझम, उम... हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री एवं प्रमुख सचिव उच्च ... शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन कलेक्टर परिसर हरदा में धारा 163 लागू मूंग सिंचाई हेतु रेवापुर व माचक उपनहर हेतु ओसरा बंदी कार्यक्रम जारी खिरकिया के मुर्गी पालकों ने खुद के खर्च पर शुरू किया सोनाली चूजों का पालन माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई विजय मेवाड़ा हत्याकांड में आरोपी आसिफ का शॉर्ट एनकाउंटर, पिस्टल छीनकर पुलिस पर की थी फायरिंग KBC फेम तहसीलदार अमिता सिंह तोमर सस्पेंड, राहत राशि में घोटाले का आरोप शराब दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, महू-नीमच हाईवे जाम

हरदा न्यूज़ : कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय व छात्रावासों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिये निर्देश

हरदा  / कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने गुरूवार को जिला चिकित्सालय, आयूष विंग व हरदा शहर में संचालित शासकीय कन्या पोस्टमैट्रिक पिछड़ा वर्ग छात्रावास, शासकीय भीमराव अम्बेडकर उत्कृष्ट छात्रावास तथा पोस्ट मैट्रिक बालक अनुसूचित जाति छात्रावास का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं।

- Install Android App -

जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने रिसेप्शन, सुमन हेल्पडेस्क, आईसीयू, एसएनसीयू, ओपीडी, आईओटी, आयुष्मान कक्ष, लेबर रूम, टीकाकरण कक्ष, सोनोग्राफी सेंटर, डायलिसिस सेंटर व सर्जिकल वार्ड सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया।

उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि सार्थक एप की उपस्थिति के आधार पर ही अधिकारी कर्मचारियों का वेतन आहारित किया जाए। ओपीडी में आने वाले 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वृद्धजनों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए।