हरदा: जिला कांग्रेस द्वारा जिला प्रशासन को बार बार शिकायत एवं ज्ञापन देने के बाद भी मंडियों में व्यापारियों द्वारा किसानों का एक तरफ तो शोषण किया जा रहा है। 2400 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य होने के बाद किसानों से 800 रुपए प्रति क्विंटल से लेकर 1300 रुपए प्रति क्विंटल से मक्का खरीदी जा रही है। सोयाबीन खरीदी में भी किसानों का सरकार ने छल किया है। अन्य राज्यों में सोयाबीन सरकार ने समर्थन मूल्य पर खरीदी है।
लेकिन मध्यप्रदेश में नहीं खरीदी है।मक्का खरीदी में व्यापारियों द्वारा किसानों पर गाली गलौच करने का आरोप लगा कर किसानों को बदनाम किया जा रहा है।
ऐसा बोल कर किसानों की मक्का खरीदी बंद की गई है। अगर मक्का नहीं खरीदना है, तो फिर सोयाबीन और गेहूं चना क्यों खरीद रहे है फिर किसान तो नहीं है ।
अगर गाली देते हैं,तो जिला कलेक्टर तो तत्काल संज्ञान में लेकर कल से किसानों की मक्का की उपज उचित मूल्य पर खरीदी जाए। अन्यथा व्यापारियों के लाईसेंस निरस्त किए जाए। मंडी अधिनियम के तहत अन्यथा जिला कांग्रेस जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने को बाध्य रहेगी।

