jhankar
ब्रेकिंग
नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा देशभर में घरेलू LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा खर्च

Harda news: मटकुल नदी पर दीपदान कर दिया जल संरक्षण का संदेश

हरदा। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम कुकरावद में मटकुल नदी के घाट पर दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रयास सामाजिक समिति कुकरावद हरदा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रयास सामाजिक संस्था कुकरावद हरदा के सदस्यों ने मटकुल नदी पर दीप जलाकर “जल है तो कल है” का संदेश दिया और जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। नदी किनारे दीपों की श्रृंखला ने वातावरण को भक्ति एवं जागरूकता से भर दिया।

- Install Android App -

इस अवसर पर प्रयास सामाजिक संस्था हरदा के सीईओ नीरज गुर्जर ने कहा कि नदी संरक्षण और जल बचाने का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के इस पुनीत कार्य में जनसहभागिता बेहद जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को जल के महत्व और उसके संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके।

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष दुर्गेश खोरे, उपाध्यक्ष कार्यक्रम प्रभारी नितिन टाले सहित ग्रामीण एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।