jhankar
ब्रेकिंग
फिल्म 'मृग माया' की शूटिंग हरदा में शुरू, बिरसा मुंडा की विचारधारा पर आधारित है कहानी जीजा-साले के विवाद में जीजा की मौत, हरदा जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम हंडिया : रात को घर के सामने खड़ी वेगेनार, सुबह गायब; हंडिया क्षेत्र में सुरक्षा पर फिर सवाल,,,,, ब्रिक्स सम्मलेन 2026" ब्रिक्स 2026 के लिए भारत पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन, आज पीएम मोदी के साथ द्विपक्... देश में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल, सीएनजी-एलपीजी गैस के भाव बढ़ने के आसार नौकरी का झांसा देकर 15 युवाओं से 18 लाख की ठगी, थाने में FIR हुई दर्ज नानपा-कुल्हड़ा सड़क के गड्ढों में बैठे ग्रामीण, आज पैदल मार्च निकालकर कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन न्यू तक्षशिला एकेडमी में 7 वर्षीय छात्रा घायल, उपचार व्यवस्था को लेकर पालक ने जताई आपत्ति आज 11सितंबर 2026 का सुविचार : आपकी सोच, हिम्मत और आत्मविश्वास पर निर्भर करता है कि आप अपना लक्ष्य सर... आज बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल, बाइक रैली निकालकर करेंगे विरोध प्रदर्शन, हरदा में दो घंटे सड़क...

Harda news: दर्दनाक सड़क हादसा तेज रफ्तार कार मकान में घुसी एक साल के पोते को खिला रहे दादा की मौत, बच्चा दूर जाकर गिरा, बच गई जान

हरदा : हरदा टिमरनी मार्ग पर फाइल वार्ड में मंगलवार शाम को एक सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के वक्त बुजुर्ग जिया उल हसन अपने एक वर्षीय पोते को खिला रहे थे। इस वक्त टिमरनी की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में कार ने पहले बुजुर्ग को टक्कर मारी और फिर घर की दीवार को तोड़ दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वही उनकी गोद में बैठा पोता दूर जा गिरा और बच गया। बच्चे को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया।

- Install Android App -

स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। ड्राइवर का नाम अनुज लुनिया निवासी सिराली बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में शामिल कार (MP47CA4599) पर एडवोकेट स्टिकर लगा हुआ था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है