jhankar
ब्रेकिंग
हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोली, एक्सीलेंस स्कूल हरदा में हुआ शुभा...

Harda News: खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही जारी, देर रात खदानों पर पहुंचे अधिकारी

हरदा : राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग द्वारा कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग के निर्देशन मे जिले मे खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और अवैध भंडारण के रोकथाम की कार्यवाही लगातार जारी है। जिला खनिज अधिकारी श्री RP कमलेश ने बताया कि शनिवार रात को जिले के हरदा, टिमरनी और खिरकिया तहसील अन्तर्गत रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की जांच की गई। जांच के दौरान जिला मुख्यालय के छोटी हरदा मे रेत का परिवहन करते पाया गया।

- Install Android App -

डम्पर के चालक से पूछताछ करने पर रेत मनोहरपुरा घाट से भरकर लाना बताया गया। चालक के पास अभिवहन पास नही होने से डम्पर मय रेत जप्त कर थाना सिविल लाइन हरदा की अभिरक्षा मे रखा गया है। इसके अलावा टिमरनी तहसील अन्तर्गत अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार और खनिज अधिकारी द्वारा बघवाड और बिच्छापुर रेत खदान का निरीक्षण रात में किया गया।

जांच के दौरान ग्रामों में रेत का उत्खनन एवं परिवहन नही पाया गया। इसके अलावा खिरकिया तहसील अन्तर्गत जांच के दौरान एक 12 चक्का डम्पर द्वारा बिना अभिवहन पास के रेत का परिवहन किया जाना पाया गया। डम्पर को पेट्रोल पंप के पास खंडवा रोड से जप्त कर थाना खिरकिया मे खड़ा किया गया।